Bigg Boss 19: बिग बॉस टीवी का एक ऐसा शो है, जिसका इंतजार लोगों को हमेशा रहता है। हर साल सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल शो में कई ऐसे लोग आते हैं, जो सीजन को मजेदार बना देते हैं। ड्रामा, एंटरटेनमेंट और इस अनफिल्टर शो के सीजन 19 की शुरुआत भी काफी धमाके के साथ हुई थी। लेकिन शो टेलीविजन पर खुद को साबित करने में न काम रहा है।
जिस तरह से बीच में शो की टीआरपी टॉप पर जाते-जाते नीचे आ गई। हर कोई काफी शॉक्ड है। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि ये सीजन भी बिग बॉस 13 की तरह ही सुपरहिट होने वाला है। हालांकि, ऑडियंस के अरमानो पर पानी फिर गया। इन 5 कारणों से बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss 19) फ्लॉप हो गया है।
बिग बॉस 19 की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। शुरुआती 2 हफ्ते में काफी ड्रामा हुआ था। घर दो हिस्सों में बंट गया था। फरहाना भट्ट के एविक्शन से लेकर घर में राजनीति तक, शुरुआत में लोग टीवी से चिपके रहने पर मजबूर हो गए थे। हालांकि, उनका ये दिलचस्प मोमेंट ज्यादा समय तक नहीं टिका। वाइल्ड कार्ड एंट्री शहबाज बदेशा के आने से तीसरे वीक में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े का नाटक, किचन पॉलिटिक्स, फैमिली पर जाना, वहीं सब पुराना पैटर्न दिखा।
बिग बॉस 19 को सीजन के अनफेयर एविक्शन को फिर से देखा गया। सीजन में पहला झटका लोगों को तब लगा जब नीलम गिरी और नेहल चुडास्मा के सामने कम वोट्स कहकर जीशान कादरी को बेघर किया गया था। उसके बाद डबल एलिमिनेशन में नेहल और बसीर अली (Baseer Ali) को आउट किया गया। ऑडियंस का दिमाग सबसे ज्यादा खराब हुआ, जब टॉप 5 की लिस्ट में डिजर्विंग कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज बेघर हुए।
पहले के सीजन में बिग बॉस में काफी टास्क पूरे होते है । टास्क के बलबूते और वोट्स के आधार पर ही लोग गेम में आगे बढ़ते हैं। हालांकि, इस सीजन में मेकर्स तब ही टास्क करवाते नजर आए, जब उन्हें अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाना हुआ। बसीर अली ने बिग बॉस के मेकर्स पर कई बार कुनिका को नॉमिनेशन से बचाने के आरोप भी लगाए हैं।
वैसे तो बिग बॉस का गेम रियल दिखाने का है,लेकिन कई पुराने सीजन देखकर आए लोगों ने बड़ी ही सेफ तरीके से यहां पर पारियां खेली हैं। नीलम गिरी, नगमा मिराजकर और नटालिया जैसे कंटेस्टेंट्स की कोई भी पर्सनैलिटी इस बार सामने नहीं रख सकीं। इस बार फैंस को किसी भी कंटेस्टेंट में जीतने वाला जुनून नहीं दिखा, जैसे गौहर खान, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलैक, हिना खान, प्रिंस नरूला में दिखा था।
वहीं गौरव खन्ना का बैकफुट पर खेलना और साढ़े तीन महीने तान्या मित्तल (Tanya Mittal)का जबरदस्ती वाला मनोरंजन लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। गौरव खन्ना जैसी हस्ती को देखकर लगा था कि वह गेम को दिलचस्प करेंगे, लेकिन पूरे सीजन सिर्फ उन पर पीछे से चुगली करते दिखे हैं। वहीं फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) की शुरुआती लड़ाई फैंस को अच्छी लगी है, लेकिन फिर वह भी बोरिंग हो गई थी।