Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में घरवालों के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने पहले ही दिन की शुरुआत से शो में अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। अपनी लैविश लाइफ का बखान करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड्स हैं। उनका एक पूरा कमरा कपड़ों से ही भरा रहता है। इतना ही नहीं और ऐसी ही बहुत सारी अन्य चीजें को लेकर उन्होंने काफी बखान किया। वहीं शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड का भी जिक्र किया।
इस वजह से फैंस के बीच उनको लेकर अलग ही एक्साइटमेंट रहता है। घरवालों की सरकार थीम की वजह से कंटेस्टेंट्स को फैसले लेने का अधिकार दिया गया है। इस वजह से घर शुरू से ही एक राजनीतिक जंग में तब्दील हो गया है। तान्या ने शो पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड बलराज को लेकर खूब लाइम लाइट बटोरी है।
अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलराज को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। इस खबर के बाद से हर कोई काफी शॉक्ड है। टेली मसाला की रिपोर्ट के मुताबिक बलराज सिंह को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तारी क्यों हुई इसके बारे में कोई सटीक बात या जानकारी सामने नहीं आई है। लोग अपने आप ही चीजों को लेकर कयास लगा रहे हैं।
जबकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि बलराज की पूर्व प्रेमिका ज़ोया खान ने उन पर द्वारा परेशान किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने उनकी मुश्किलों को बड़ा दिया है। बता दें जब से तान्या बिग बॉस 19 में आई हैं, तब से वह उन्हें लेकर काफी बयानबाजी कर चुके हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी कि गोरेगांव पश्चिम पुलिस पुष्टि की कि बलराज को एक विशेष धर्म के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के लिए अरेस्ट किया है। इस गंभीर आरोप ने उन्हें अधिक जांच के दायरे में ला दिया है। एक्ट्रेस जोया खान, जिन्होंने पहले बलराज के साथ रिश्ते में होने की बात कही थी, ने ही इस मुद्दे को उजागर किया है।
उन्होंने एक ऑडियो क्लिप को ऑनलाइन शेयर किया था, जिसमें बलराज कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। जोया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी है। वह उन्हें सजा दिलाकर ही रहेंगी।