The 50: 'द 50' में धमाल मचाने आ रहे बिग बॉस फेम दिग्विजय राठी, ये दो नए क्रिएटर्स भी देंगे दिग्विजय का साथ

The 50 New Contestant List: भारत का नया रियलिटी शो ‘The 50’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो का कॉन्सेप्ट फ्रेंच सीरीज Les Cinquante से प्रेरित है, जिसमें 50 जाने-माने चेहरे टीवी, फिल्म और डिजिटल दुनिया से एक साथ मुकाबला करते नजर आएंगे। शो की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कोई तयशुदा नियम नहीं होंगे रणनीति, गठबंधन और दर्शकों के वोट ही तय करेंगे कि कौन विजेता बनेगा।

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement

रियलिटी शो के दीवानों के लिए खुशखबरी है। बिग बॉस 18 के चर्चित कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी अब 'द 50' में कूद पड़े हैं। उनके साथ पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर्स लक्ष्य और आर्चित भी कन्फर्म हो चुके हैं। 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो रहे इस अनोखे शो ने अभी से धूम मचा रखी है। फ्रेंच फ्रेंचाइजी 'लेस सिक्वांते' से प्रेरित ये शो 50 कंटेस्टेंट्स को शाही महल में बिना किसी फिक्स्ड नियम के उतार देगा, जहां स्ट्रैटेजी, ड्रामा और पॉलिटिक्स का तड़का लगेगा।

दिग्विजय का दमदार एंट्री कॉल

रोडिज से बिग बॉस तक का सफर तय कर चुके दिग्विजय राठी ने कहा, "हर रियलिटी शो ने मुझे टेस्ट किया और मजबूत बनाया। द 50 मेरे लिए अंतिम जंग का मैदान है। ट्रॉफी के लिए हर हद पार करूंगा।" दिग्विजय का बेबाक अंदाज और हेडस्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी फैंस को पसंद है। बिग बॉस में उनकी फायरब्रांड इमेज ने खूब हल्ला किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि महल की चालाकियां उन्हें कैसे चुनौती देंगी।


क्रिएटर्स का बोल्ड चैलेंज

डिजिटल वर्ल्ड के सितारे लक्ष्य और आर्चित नई ऊंचाइयों पर हैं। लक्ष्य बोले, "द 50 में हर कदम दिखेगा, हर फैसला मायने रखेगा। मैं लिमिट्स तोड़ने, गट फीलिंग पर भरोसा करने आया हूं। मिक्स होने नहीं, मोमेंट्स क्रिएट करने का मौका है।" आर्चित ने कहा, "शोर से ज्यादा जागरूकता मायने रखती है। अनुभव, ऑब्जर्वेशन और प्रेशर हैंडलिंग से खेलूंगा। इरादे साफ, फैसले मेरी कहानी लिखेंगे।" इनका डिजिटल स्वैग महल में नया तूफान लाएगा।

स्टार कास्ट का धमाकेदार लाइनअप

कृष्णा श्रॉफ, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, नेहल चुड़ासमा, चाहत पांडे, उर्वशी धोलकिया, दिव्या अग्रवाल, शिव थाकरे, रिद्धि डोगरा और प्रिंस नरुला जैसे दिग्गज पहले ही कन्फर्म हैं। बिग बॉस के कई फेम चेहरों का जमावड़ा साफ दिख रहा है। बनिजय एशिया के बैनर तले ये ग्लोबल फ्रेंचाइजी इंडिया में धमाल मचाएगी। फैंस एक्साइटेड हैं कि कौन सा अलायंस बनेगा, कौन पलटेगा। दिग्विजय, लक्ष्य और आर्चित की एंट्री ने हाइप दोगुना कर दिया। 1 फरवरी का इंतजार मुश्किल हो रहा है।

शो का सेटअप मुंबई में एक आलीशान लोकेशन पर होगा और इसे फराह खान होस्ट करेंगी। यह शो 1 फरवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम और Colors TV पर टेलीकास्ट होगा। शुरुआती लाइनअप में पहले ही कई बड़े नाम शामिल हो चुके हैं, जैसे करण पटेल, फैसल शेख, दिव्या अग्रवाल और मोनालिसा। ऐसे में दिग्विजय, लक्षय और आर्चित की एंट्री ने प्रतियोगिता को और दिलचस्प

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।