Priyanka Chahar: बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने सुनाया बॉडी शेमिंग का दर्द, कहा – ‘लोग मुझे बदलने की सलाह देने लगे थे’

Priyanka Chahar: बिग बॉस 16 से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अपने संघर्षों और शो के बाद झेली गई बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की है। प्रियंका ने बताया कि शो से बाहर आने के बाद उन्हें कई बार ऐसे कमेंट्स सुनने पड़े, जिन्होंने उनके आत्मविश्वास को झकझोर दिया।

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement

बिग बॉस 16 की फेमस कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी ने टीवी पर धमाकेदार कमबैक किया है। एकता कपूर की सुपरनैचुरल सीरीज 'नागिन 7' में लीड रोल निभा रहीं प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि बिग बॉस के बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। सर्जरी और दवाओं के कारण वजन घटने पर लोगों ने बिना सोचे-समझे कमेंट्स किए, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़े।

सर्जरी के बाद की कड़वी सच्चाई

प्रियंका ने बताया कि बिग बॉस में वे पहले ही पतली हो गई थीं। पिछले साल सर्जरी के बाद पूरे साल भारी दवाओं पर रहीं, जिससे भूख लगना बंद हो गया और वजन तेजी से कम हुआ। ऐसे में लोग उन्हें 'खाना खाओ, और मोटी हो जाओ' कहते रहे। प्रियंका बोलीं, 'तुम्हें पता भी है मैं क्या गुजर रही हूं? इसलिए कभी किसी के लुक पर कमेंट मत करना। अगर तारीफ न कर सको तो चुप रहो।' यह अनुभव उन्हें इतना परेशान किया कि उन्होंने लोगों की असंवेदनशीलता पर सवाल उठाए।

टीवी कमबैक और पॉजिटिव अप्रोच


बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस ने लंबा ब्रेक लिया, लेकिन प्रियंका इसे 'वेटिंग पीरियड' नहीं मानतीं हैं। वे कहती हैं, 'मैं घर पर कभी नहीं बैठती। रोज प्लान बनाती हूं, खुश रहती हूं। दोस्त पूछते हैं कब उदास होती हो? मैं कहती हूं, उदासी पसंद ही नहीं।' नागिन 7 में ईशा सिंह, नमिक पॉल और करण कुंद्रा जैसे सितारों के साथ काम कर रहीं प्रियंका का किरदार इंसान से सुपरनैचुरल बनने की मिथोलॉजिकल जर्नी दिखाएगा। शो कलर्स टीवी पर शनिवार-रविवार रात 8 बजे और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है, जो 27 दिसंबर को शुरू हुआ था।

स्ट्रगल से स्टारडम तक

जयपुर से निकलकर 'उदारीयां' की तेजो से घर-घर मशहूर हुईं प्रियंका को बिग बॉस ने नेशनल आइकन बनाया। प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर भी रिएक्ट कर चुकी हैं, कहती हैं- 'यह मेरा फैसला है।' बॉडी शेमिंग के बावजूद वे मजबूत बनी रहीं, जो लाखों लड़कियों को प्रेरित करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।