बिपाशा बसु ने खास अंदाज में मनाया क्रिसमस,पति करण सिंह ग्रोवर के लिए शेयर किया ये प्यारा पोस्ट

Bipasha Basu: बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर रहकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक सेल्फी पोस्ट की है

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 8:05 PM
इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। एक्ट्रेस आए दिन इंस्टाग्राम अपनी बेटी दुआ के साथ प्यारे-प्यारे वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है, जो फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में बिपाशा ने एक बार फिर अपनी प्यारी पोस्ट से फैंस का दिल जीत लिया है। बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। वहीं इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया।

बिपाशा ने शेयर किया फोटो

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की, जिसके साथ उन्होंने प्यार भरा मैसेज भी लिखा। इस तस्वीर के साथ शेयर किए मैसेज में बिपाशा ने करण को “भगवान का सबसे बड़ा तोहफा” बताया। उनकी ये पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रही है और प्यार भरे कमेंट्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा, बिपाशा ने अपनी बेटी देवी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए।


Bipasha Basu

बेटी के साथ छुट्टियों एंजॉय कर रही

बिपाशा इस समय अपने परिवार के साथ छुट्टियों एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा बसु ने छुट्टियों के दौरान अपनी बेटी देवी की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में तीन साल की देवी अपने दादाजी के साथ खुशी से समय बिताती नजर आईं। एक फोटो में देवी, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर रोशनी से जगमगाते क्रिसमस ट्री के सामने पोज देते नजर आए, वहीं देवी के हाथ में एक सॉफ्ट टॉय भी था। इनकी फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। बिपाशा ने बेटी की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उनका चेहरा स्टिकर से छिपाया।

 

Ranveer Singh: रूपाली गांगुली की मां ने धुरंधर के आइटम सॉन्ग पर किया डांस, रणवीर सिंह के कमेंट ने जीता फैंस का दिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।