Salman Birthday Party Inside Photos: भाईजान के 60वें बर्थडे पर बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, पनवेल फार्महाउस पर गूंजा 'हैप्पी बर्थडे'!

Salman Khan Birthday Party: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान आज 60 साल के हो गए, और उनका पनवेल फार्महाउस धमाकेदार जश्न का केंद्र बन गया। परिवार के साथ केक काटते हुए सलमान ने फैंस और पपराजी को भी सरप्राइज दिया।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
भाईजान की बर्थडे पार्टी पर चमके सितारे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। यह जश्न उनके पनवेल स्थित आलीशान फार्महाउस पर हुआ, जहां फिल्मी सितारों से लेकर खेल जगत की हस्तियां तक शामिल हुईं। इस मौके पर माहौल पूरी तरह से स्टार-स्टडेड था और हर कोई सलमान के साथ इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट करने के लिए मौजूद रहा।

salman khan pics (1)

salman khan pics (2)जन्मदिन की पार्टी में सबसे खास मेहमान रहे महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इस जश्न को और भी यादगार बना दिया। धोनी और सलमान की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है और दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इसके अलावा संजय दत्त भी इस पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने सलमान को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग ने महफिल में भावनात्मक रंग भर दिया।


Screenshot 2025-12-27 160951salman khan pics (3)

salman khan pics (4)सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई अरबाज खान अपनी पत्नी सूरा और नवजात बेबी संग पहुंचे। सोहेल खान, अर्पिता खान शर्मा, अलवीरा खान अग्निहोत्री ने भी शिरकत की। रितेश देशमुख-जेनिलिया देसूजा अपने बेटों रीआन और राहुल के साथ, महेश मांजरेकर, संगीता बिजलानी, रमेश तौरणी, निखिल द्विवेदी, मनीष पॉल, मीका सिंह सबने मिलकर माहौल गरमाया।

Screenshot 2025-12-27 161023salman khan pics (5)

salman khan pics (6)फार्महाउस पर हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मौजूद थे। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करन जौहर,रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी और कैटरीना कैफ जैसे नामचीन चेहरे इस जश्न का हिस्सा बने। हर कोई सलमान के साथ तस्वीरें खिंचवाता और उनके साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करता नजर आया। पार्टी में संगीत, डांस और शानदार डिनर का इंतजाम था, जिसने इसे एक परफेक्ट बॉलीवुड-स्टाइल सेलिब्रेशन बना दिया।salman khan pics (7)

salman khan pics (8)सलमान खान ने इस मौके पर अपने फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह प्यार और सम्मान ही है जो उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत देता है। 60 की उम्र में भी सलमान का चार्म और स्टारडम बरकरार है। उनकी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान हैं जिनकी जिंदगी और काम से लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।

salman khan pics (10)

salman khan pics (9)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।