“Call of Duty के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला का कार हादसे में निधन, 55 की उम्र में गेमिंग दुनिया ने खोया अपना दिग्गज

Vince Zampella Death: विंस जाम्पेला, कॉल ऑफ ड्यूटी के को-क्रिएटर 55 की उम्र में कैलिफोर्निया हाईवे पर फरारी क्रैश में जलकर मारे गए। गेमिंग लीजेंड की विरासत में 500 मिलियन+ कॉपीज बिकीं सीरीज, ईए ने शोक जताया।

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement

वीडियो गेमिंग इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गेम डेवलपर और Call of Duty फ्रैंचाइज के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला का 55 साल की उम्र में एक कार हादसे में निधन हो गया। इस खबर ने पूरी दुनिया के गेमर्स और इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कॉल ऑफ ड्यूटी सीरीज के को-क्रिएटर विंस जाम्पेला की कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस हाईवे पर फरारी कार क्रैश में जलकर मौत हो गई। 55 साल के विंस और एक अन्य व्यक्ति सवार गाड़ी सड़क से फिसलकर कंक्रीट बैरियर से टकराई और आग पकड़ ली। ईए (इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स) ने कन्फर्म किया कि ये 'अकल्पनीय नुकसान' है, फैमिली और को-वर्कर्स के साथ संवेदनाएं जाहिर कीं।

आग में जली फरारी

रविवार दोपहर फरारी साउथबाउंड हाईवे पर अनियंत्रित हो गई। पैसेंजर उछलकर बाहर गिरा, जबकि ड्राइवर ट्रैप हो गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल पंप के लोगों ने बताया, 'कार सड़क से उतरी, बैरियर से भिड़ी और पूरी तरह जल उठी।' विंस ड्राइविंग कर रहे थे या नहीं, ये कन्फर्म नहीं। दूसरी व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी गई है। विटनेस वीडियोज में चेरी-रेड फरारी के मलबे की भयावह तस्वीरें वायरल हुईं हैं।


गेमिंग लीजेंड की अमर विरासत

विंस जैम्पेला का नाम वीडियो गेमिंग की दुनिया में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने न सिर्फ Call of Duty जैसी क्रांतिकारी फ्रैंचाइज बनाई बल्कि Respawn Entertainment की स्थापना भी की। इसी स्टूडियो ने Titanfall, Apex Legends और Star Wars Jedi जैसी सुपरहिट गेम्स दुनिया को दीं।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। Electronic Arts (EA) जो Respawn Entertainment की पैरेंट कंपनी है, ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि विंस जैम्पेला का योगदान अमूल्य है और उनकी कमी हमेशा खलेगी। दुनिया भर के गेमर्स और डेवलपर्स ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी जिंदगी को अपनी क्रिएटिविटी से बदल दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।