Cinema Ka Flashback: जब भगवान ने छीन ली थी घमंड में चूर इस सिंगर की आवाज, फिर ऐसे हुआ था रातोंरात चमत्कार

Cinema Ka Flashback: नरेंद्र चंचल संगीत जगत का बेहद जाना-माना नाम रहे हैं। चंचल अपने समय के बेहद पॉपुलर भजन गायक थे। अपने अंतिम समय तक उन्होंने माता रानी की भजन गाकर खूब सेवा की है। लेकिन एक समय ऐसा आया जब शोहरत उनके सिर चढ़कर बोलने लगी थी। उन्होंने भजन तक गाने से मना मना कर दिया था। फिर हुआ दिल दहलाने वाला हादसा...

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 5:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Cinema Ka Flashback: कहते हैं न भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती है, पर जब पढ़ती है तो इंसान को सात पुस्तें याद आ जाती हैं। कुछ ऐसा ही भजन गायक नरेंद्र चंचल के साथ हु था। उन्होंने ऋति कपूर की फिल्म 'बॉबी' में गाने दिए, जो सुपरहिट हो गए। यहां से उन्हें दौलत और शोहरत दोनों मिल गई। लेकिन सिंगर का भर गया अहंकार। जिन भगवान के गानों की बदौलत उन्हें ये मौका मिला, उन्हीं से नरेंद्र चंचल ने मुंह फेर लिया। फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनका घंमड चूर-चूर हो गया।

नरेंद्र चंचल फिल्मों के साथ-साथ भजन भी गाते थे। उनका नाम भजन गायकों की लिस्ट में हमेशा टॉप रहा है। बॉबी में उन्होंने ‘बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो’ गाने को अपनी आवाज दी थी, जो काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने से नरेंद्र रातों रात म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए थे। उन्होंने इसके बाद कई फिल्मों में गानों को आवाज दी। लेकिन वह यह पॉपुलैरिटी को पचा नहीं पाए थे। फिल्मों में अपना करियर बढ़ता देखने उन्होंने देवी गीत गाने से साफ मना कर दिया था।

नरेंद्र चंचल ने एक इंटरव्यू में इस किस्से का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि एक समय उन्होंने सिर्फ फिल्मी गीत गाने का पूरी तरह से फैसला कर लिया था। उन्होंने ‘बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई’ और ‘मैं बेनाम हो गया’ जैसे कई गाने गाए थे। इसके बाद सफलता का उन्हें घमंड होने लगा था। लेकिन उन्हें भगवान ने जल्द ही आईना दिखा कर आसमान से जमीन पर ला दिया।


नरेंद्र चंचल ने बताया कि एक बार वह एक म्यूजिक नाइट में शामिल होने आगरा गए थे। वह पहले भी आगरा भजन-कीर्तन करने कई बार जा चुके थे। जब वह आगरा में कार्यक्रम में पहुंचे, तो एक आदमी ने उनसे भजन गाने की रिक्वेस्ट कर दी। लेकिन उन्होंने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर भजन गाने से साफ मना कर दिया था। वहां से वह चले गए। उसी रात अचानक से उनकी आवाज चली गई।

नरेंद्र चंचल को जल्द ही एहसास हो गया कि माता रानी ने सजा दी है। वह कई महीनों तक मुंह से एक शब्द नहीं निकाल पाए थे। जब वह ठीक हुए तो उन्होंने तय कि वह अब सिर्फ माता के भजन ही गाएंगे। उन्होंने फिर कभी फिल्मी गाने नहीं गुनगुनाए, न ही लालच किया। फिल्मों मे भी भक्ति गीत ही गाने लगे थे सिंगर। ‘तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए’ और ‘चलो बुलावा आया’ जैसे गाने आज भी लोगों के मन में बसे हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।