बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों रणबीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की मुरीद हो गई हैं। फिल्म की जबरदस्त सफलता और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच, प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी टीम के लिए एक खास संदेश साझा किया है। उन्होंने न केवल रणबीर सिंह के अभिनय की सराहना की, बल्कि फिल्म को सिनेमाई दुनिया में एक 'खुलासा' भी करार दिया।
