Rajpal Yadav: अपनी आवाज और गानों से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले दलेर मेहंदी इन दिनों एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन पर नशे की हालत में प्रस्तुति देने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर हो रही आलोचना के बीच अब अभिनेता राजपाल यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं।
