December Theatres Release: दिसंबर 2026 की शुरुआत होने में बस कुछ दिन ही बाकी हैं। वहीं विंटर वेकेशन भी शुरू होंगे। आपकी वेकेशन को एंटरटेनिंग बनाने के लिए सिनेमाघरों में 7 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। यहां पूरी लिस्ट दी गई है। इस लिस्ट के हिसाब से आप अपनी प्लानिंग अभी से कर सकते हैं।
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म सैनिकों के साहस और बलिदान पर आधारित है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा इस फिल्म में जेन शॉ, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म विठाबाई के एक किशोर डांसर से लेकर लोक-नृत्य शैली की दिग्गज कलाकार बनने तक के सफर को दिखाती है। 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, मो. जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, अनंत वी. जोशी और कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।
शेखर एस. झा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें जिमी शेरगिल, प्रनूतन बहल और अध्ययन सुमन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Ganesh Dust To Stardust- 11 दिसंबर
यह फिल्म सपनों, महत्वाकांक्षा, संघर्षों और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए किए जाने वाले त्याग जैसे विषयों को दर्शाती है। यह फिल्म 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Avengers Doomsday- 17 दिसंबर
मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स डूम्सडे' 17 दिसंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी। ये फिल्म अमेरिका में रिलीज से एक दिन पहले भारत में रिलीज की जा रही है। फिल्म भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। इसे मार्वल स्टूडियोज के इन्फिनिटी विजन और दूसरे प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी रिलीज किया जा रहा है।
इस फिल्म को भारत में 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों और आईमैक्स (IMAX) में रिलीज किया जा रहा है, जिसकी एडवांस बुकिंग 20 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। डेनिस विलेन्यूव के डायरेक्शन में बनी फिल्म उपन्यास ड्यून मसीहा (Dune Messiah) पर बेस्ड है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान एक खतरनाक मर्डरर की भूमिका में हैं, जो सुहाना खान को एक खतरनाक दुनिया में आगे बढ़ना सिखाते हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में हैं। इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे।