Ranbir Kapoor-Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गई और फिर इसके बाद दोनों कभई रियल लाइफ में साथ नहीं दिखे। लेकिन हाल ही में एक मजेदार इत्तेफाक हुआ, जब रणबीर और दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किए गए।
फैंस अपने फेवरेट कपल को साथ देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे। लोगों का सोचना है कि क्या दोनों साथ में कोई मूवी साथ कर रहे हैं? वायरल एयरपोर्ट क्लिप में रणबीर कपूर एयरपोर्ट अंदर आते हैं, जबकि दीपिका अंदर इलेक्ट्रिक शटल से आती दिखती हैं। जैसे ही दोनों एक-दूसरे को देखते हैं दीपिका रणबीर के लिए वेट करती हैं। दोनों मुस्कुराकर गले मिलते हैं और फिर रणबीर भी उन्हीं के साथ बैठ बाहर आते हैं। इंटरनेट पर इस वायरल क्लिप ने फैंस का दिन बना दिया है।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने तीन यादगार फिल्मों में साथ काम कर लोगों का दिल जीता है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। उन्होंने पहली बार साल 2008 में बचना ऐ हसीनों में काम किया। इसके बाद साल 2013 में वो ये जवानी है दीवानी में दोनों साथ दिखे थे।
इस फिल्म से दोनों बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक जोड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे। दोनों को साथ में साल 2015 में फिल्म तमाशा में फिर देखा गया था। वेद और तारा के किरदार से ऑडियंस के दिलों को छूने की कोशिश की। तब से, प्रशंसक इस जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
फैंस के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट है कि क्या दोनों एक्टर्स फिर साथ में 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल में काम कर सकते हैं। इस खबर कि फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। बात कुछ भी इतने समय के बाद दोनों को साथ देखकर सभी बेहद खुश हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका को रणबीर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में कैमियो रोल में देखा जा सकता है। इसके अलावा, दीपिका शाह रुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं एटली की फिल्म में वह अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।