Deepika Padukone Baby Bump: दीपिका पादुकोण ने अक्षय तृतिया के दिन 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। दूसरी बार मां बनने जा रही दीपिका समय रहते अपने सारे पेंडिग काम निपटा रही हैं। इस बीच हाल में ही उन्हें रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
पैपराजी ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह चमचमाती ब्लैक काल से उतरती दिख रही हैं। रणवीर पहले गाड़ी से बाहर आती हैं। फिर दीपिका पादुकोण को रणवीर संभालकर गाड़ी से बाहर निकलने में मदद करते दिख रहे हैं।
इस दौरान रणवीर फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका ने भी ब्लैक मिड ड्रेस पहनी हैं। वहीं सन ग्लास, जैकेट और ओपन हेयर के साथ अपना लुक पूरा किया है। वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर फैंस जमकर कपल पर प्यार बरसा रहे हैं। आप भी देखिए ये खास वीडियो...
बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों किंग और अल्लू अर्जुन स्टारर की शूटिंग पूरी करने में लगी हैं। वहीं बात रणवीर सिंह की करें तो एक्टर फिलहाल धुरंधर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं जल्द ही वह हंसल मेहता की फिल्म प्रलय पर काम शुरू करेंगे।