Deepika Padukone का ग्लोबल फैशन में जलवा, Louis Vuitton की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय बनींं

Deepika Padukone की खूबसूरती और स्टाइल के कमाल से सभी वाकिफ हैं। उन्होंने जिस मजबूती के साथ फैशन और फिल्म दोनों जगह खुद को पेश किया है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। हाल ही में उनका नाम फैशन ब्रांड Louis Vuitton के साथ जुड़ा, वह इसकी जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
लुई वितॉन की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय बनीं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone को एक इंटरनेशनल फैशन ब्रांड की जूरी में शामिल करने की घोषणा हुई है। उन्हें 2025 के एलवीएमएच प्राइज फॉर यंग फैशन डिजाइनर्स (LVMH Prize for Young Fashion Designers) की स्पेशल जूरी में शामिल किया गया है। दुनिया के सबसे बड़े फैशन ब्रांड लुई वितॉन से जुड़े इस प्राइज को फैशन वल्ड का ऑस्कर माना जाता है। इसमें शामिल होना डिजाइनर और कलाकार दोनों के लिए बहुत गर्व की बात है। दीपिका इस प्राइज की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं।

उनको शामिल करने की घोषणा करते हुए ब्रांड ने लिखा, ‘दीपिका अपनी शानदार परफॉर्मेंस और ग्लोबल प्रेजेंस से दुनिया भर में लोगों को प्रेरित करती हैं। हमें खुशी है कि वो 2025 LVMH फाइनल प्राइज में जूरी का हिस्सा बन रही हैं।’ इस खबर से दीपिका के फैंस बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाइयों की लाइन लगा दी है। इस सम्मान से निश्चित रूप से बॉलीवुड में दीपिका का कद और भी बढ़ जाएगा। हाल ही में मां बनीं दीपिका पादुकोण ने अपनी इस उपलब्धि से साबित कर दिया है, सिर्फ वही बॉलीवुड की क्वीन कहलाने का दम रखती हैं। उनकी चमक सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, वह एक ग्लोबल फैशन आइकन हैं।

बता दें, दीपिका ने 2022 लुई वितॉन और कार्टिअर जैसे ग्लोबल लग्जरी फैशन ब्रांड्स को साइन किया था। इनकी ब्रांड एंबेस्डर बनने वाली पहली भारतीय महिला स्टार थीं। उस समय भी उनके फैंस के लिए यह काफी बड़ी खबर थी। दीपिका पादुकोण का स्टाइल ही कुछ ऐसा है कि उनके आउटफिट और लुक को कई एक्ट्रेस कॉपी करती हैं। वह ऑन और ऑफ स्क्रीन काफी लोगों को प्रेरित करती हैं। इतना ही नहीं, उनका लुक कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से लेकर किसी इंटरनेशनल अवॉर्ड शो तक हमेशा छाया रहता है।

दीपिका का LVMH की जूरी में शामिल होना ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री पर भारत की बढ़ती पकड़ का सबूत है। दुनिया के फैशन जगत में भारत को अब सिर्फ कपड़ों के उत्पादन का हब के तौर पर ही नहीं जाना जाता है। अब ये ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में अहम रोल निभा रहा है। दीपिका पादुकोण जैसे सितारे का लुई वितॉन और कार्टियर जैसे लग्जरी ब्रांड्स का एम्बेसडर बनना दुनिया में भारत की धाक जमने की गवाही दे रहा है।

ठाणे में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़! मास्टमाइंड फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दो TV एक्ट्रेस को बचाया गया

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 05, 2025 2:01 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।