Deepika Padukone: विवादों को इग्नोर करते हुए दीपिका पादुकोण अपने काम पर आगे बड़ती दिख रही हैं। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका ने 8 घंटे से ज्यादा शूटिंग करने से मना कर दिया है, जिसकी वजह से उनके हाथ से दो बड़ी फिल्में निकल गईं।
संदीप रेड्डी वांगा ने इनडायरेक्टली निशाना साधते हुए एक्ट्रेस को अनप्रोफेशनल बता दिया था। प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' से उन्हें फिल्ममेकर ने बाहर कर दिया था। वहीं मूवी में उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है।कुछ दिनों पहले कल्कि 2 के मेकर्स ने भी दीपिका पादुकोण को 20 दिन की शूटिंग के बाद फिल्म से बाहर कर दिया। हालांकि, इन दोनों फिल्मों से बाहर होने के बावजूद दीपिका पादुकोण के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। किंग के अलावा जल्द ही वह अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि अब उन्होंने अपने प्रोफेशनल काम को संभालने के लिए हॉलीवुड की शीर्ष एजेंसियों में से एक को हायर कर लिया है। हॉलीवुड में काम करने के बारे में सोचना एक्ट्रेस के लिहाज से नया नहीं हैं। साल 2017 में दीपिका ने अभिनता विन डीजल के साथ हॉलीवुड फिल्म एक्सएक्सएक्स : रिटर्न आफ जेडर केज से अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में डेब्यू किया था।
दीपिका अगली फिल्म इसी की अगली किस्त एक्सएक्सएक्स : रिटर्न आफ जेडर केज किस्त होने वाली है, जिसमें वह एक बार फिर लीड एक्ट्रेस की ही भूमिका में लौटेंगी। फैंस इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ वह इस फिल्म को अपने शहर मुंबई में करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लोकेशन दीपिका पादुकोण के कहने पर ही डिसाइड की गई है, क्योंकि उनकी बेटी दुआ को अभी वह छोड़कर देश से बाहर नहीं जाना चाहती हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म मुंबई में ही स्टार्ट टू फिनिश की जाएगी।
विन डीजल की ट्रिपल एक्स अलावा दीपिका पादुकोण को 'द व्हाइट लोटस' शो के तीसरे सीजन का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने दुआ की जरूरतों को देखते हुए इसे ठुकरा दिया था। फिलहाल किंग' के साथ उनकी और शाह रुख की जोड़ी 9वीं बार स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।