Rerelease Movie 2025: नॉस्टेल्जिया के एक बड़े सिनेमाई ट्रेंड के रूप में उभरने के साथ, साल 2025 में कई आइकॉनिक हिंदी फ़िल्मों ने विशेष री-रिलीज़ के ज़रिए सिनेमाघरों में वापसी की। यश चोपड़ा की कालजयी रोमांटिक फ़िल्म दिल तो पागल है से लेकर इम्तियाज़ अली की म्यूज़िकल ड्रामा रॉकस्टार और संजय लीला भंसाली की भव्य कृतियाँ देवदास व पद्मावत तक इन फ़िल्मों ने दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर सिनेमा का जादू महसूस करने का मौका दिया। आइए नज़र डालते हैं उन फ़िल्मों पर जो 2025 में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ हुईं।
