Devoleena Bhattacharjee: बांग्लादेश से हाल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। जिसके फोटोज और वीडियोज देख लोग सहम गए थे। उसने देश के लोगों के अंदर गुस्सा पैदा कर दिया है। दऱअसल, कार्यकर्ता शरीफ उस्मान हानि के मरने के बाद एक हिंदू शख्स को सड़क पर भीड़ने जिंदा जलाकर मार डाला। उस व्यक्ति ने पैगंबर मुहम्मद पर कमेंट किया था।
ऐसे में वहां के लोकल लोगों ने दीपू नामके शख्स को पहले पीट-पीटकर मार डाला, उसके बाद पेड़ से लटका कर आग लगाई। इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देख लोगों के अंदर गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आम पब्लिक से लेकर सेलेब्स तक ने इस घटना की निंदा की है।
सबसे पहले रविवार को मुनव्वर फारूकी ने इस घटना की निंदा करते हुए बर्बरता बताया। वहीं, बिग बॉस 15 फेम राजीव अदतिया ने भी इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इसे शर्मनाक बताया है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्विट किया,'अगर ये फुटेज असम और भारत में रहने वाले हर बांग्लादेशी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काफी नहीं है..तो आप गलत दिशा में चल रहे हैं। घिनौने लोग..असम को इन कीड़ों और बदमाशों से जल्द से जल्द मुक्त करें।'इसी बीच अब एक्ट्रेस ने ध्रुव राठी के ट्वीट पर भी ट्वीट किया है।
एक्ट्रेस ने धुरंधर पर लगातार निगेटिव बोलने के लिए उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है। देवोलीना ने ध्रुव राठी को रिप्लाई करते हुए कहा कि,'इसलिए मैं आपके घटिया वीडियो और ट्वीट को पूरी तरह से नजरअंदाज करने की कोशिश करती हूं। पता नहीं क्यों एक्स बार-बार मेरी फीड पर ये शो कर देते हैं।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि धुरंधर के बारे में सोचना बंद कर और बांग्लैदेश के हिंदुओ के लिए कब बोलेगा बता.?? ध्रुव राठी बीते कई दिनों से धुरंधर फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट करते और खूब आलोचना करते हुए दिख रहे हैं। देवोलीना ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए ट्विट लिखा है। एक्ट्रेस को फैंस खूब सपोर्ट कर रहे हैं।