Bobby Deol: 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल के निगेटिव रोल से धर्मेंद्र नहीं थे खुश, बोले थे-'तू विलेन है?'

Bobby Deol: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल ने खौफनाक खलनायक की भूमिका निभाई थी। एक्टर ने हाल ही में अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र की इस फिल्म पर रिएक्शन का खुलासा किया।

अपडेटेड May 21, 2026 पर 10:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बॉबी का किरदार अबरार का किरदार फिल्म के दूसरे भाग में कुछ ही मिनटों के लिए दिखाई देता है, लेकिन उसके कैरेक्टर और बॉबी के अभिनय की खूब तारीफ हुई है।

Bobby Deol: बॉबी देओल के करियर को लाइन पर लाने में सलमान खान का हाथ रहा है। एक्टर का फिल्म 'रेस 3' में सपोर्टिंग रोल से शुरू हुआ, प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' से इसे रफ्तार मिली और अंतत 2023 में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में विलेन के रोल ने उन्हें फिर से सुपरस्टार की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया।

इस फिल्म को बॉबी को मेन स्ट्रीम में वापस लाने का श्रेय दिया जाता है, जिससे उन्हें बड़े बजट की फिल्मों और शो में काम करने का मौका मिला। लेकिन अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके पिता, दिवंगत धर्मेंद्र, उनके नकारात्मक भूमिका निभाने के विचार से पूरी तरह सहमत नहीं थे।

फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने लीड भूमिका निभाई है, जिसके पिता और परिवार पर उसके चचेरे भाई अबरार हक हमला करता है। बॉबी उर्फ अबरार का किरदार फिल्म के दूसरे भाग में कुछ ही मिनटों के लिए दिखाई देता है, लेकिन उसके कैरेक्टर और बॉबी के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई।


बॉबी को इस फिल्म में तब लिया गया जब एक खेल आयोजन में गंभीर मुद्रा में बैठे उनकी एक तस्वीर वायरल हुई और लेखक-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का ध्यान खींचा। शेखर सुमन के नए शो 'शेखर टूनाइट' में बॉबी ने बताया, "जब मुझे संदीप रेड्डी वांगा का फोन आया, तो उन्होंने कहा, 'इस तस्वीर में तुम्हारा एक्सप्रेशन अच्छा है, और मैं तुम्हें इस फिल्म में लेना चाहता हूं।'

बॉबी ने फिल्म में अपने खलनायक के किरदार पर धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की। “एनिमल जब लगी, पापा ने पूछा, ‘तू विलेन है?’ मैंने कहा, ‘हां जी पापा, लेकिन अच्छा रोल है पापा’ (एनिमल रिलीज होने पर पापा ने मुझसे पूछा कि क्या मैं विलेन हूं। मैंने उन्हें बताया हां, लेकिन यह एक अच्छा रोल है)।” रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म एनिमल ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

एनिमल की सफलता के बाद, बॉबी तीन बड़े बजट की अखिल भारतीय फिल्मों - कंगुवा, डाकू महाराज और हरि हारा वीरा मल्लु में खलनायक के रूप में नजर आए। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जबकि बाकी दो सफल रहीं। उन्होंने आर्यन खान की वेब सीरीज, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।