Dhurandhar 2: पाकिस्तानी क्रिएटर का वीडियो वायरल, बोला-बैन के बावजूद 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

Dhurandhar 2: एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि 'धुरंधर 2' के डिजिटल प्रीमियर के कुछ ही मिनटों के भीतर फिल्म पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। यहां तक की नेटफ्लिक्स के सर्वर क्रैश हो गए हैं।

अपडेटेड May 17, 2026 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
धुरंधर: द रिवेंज 4 जून, 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। ऑनलाइन रिलीज से पहले प्लेटफॉर्म एक डिजिटल फैन इवेंट आयोजित करेगा।

Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए और हाल के सालों की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ओटीटी पर भी अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 14 मई को नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर रिलीज हुई। एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के कुछ ही मिनटों के भीतर भारी मांग के कारण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के सर्वर क्रैश हो गए। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म देश में सीधे टॉप ट्रेंडिंग स्पॉट पर पहुंच गई।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, माविया उमर फारूकी ने कहा, "पाकिस्तान में आज ही धुरंधर रिलीज हुई है और सर्वर क्रैश हो गया है। पाकिस्तानी इंतजार ही कर रहे थे कि कब रात के 12 बजे नेटफ्लिक्स फिल्म डालें और सब एक साथ मिलके क्लिक करें। इस तरह धुरंधर का क्रेज देखा गया है। इधर धुरंधर आज ही पाकिस्तान में रिलीज हुई है, और सर्वर क्रैश हो गया।

उन्होंने आगे कहा, "अब सच या झूठ कुछ भी दिखाया गया हो, वो अलग बात है, लेकिन पाकिस्तानी ये देखना चाहते हैं कि फिल्म कैसी है। रणवीर सिंह का किरदार कैसा है, ये तो सबको पता है। लियारी में सच में ऐसा हुआ था या नहीं, वो बाद की बात है।


वीडियो में फिल्म को नेटफ्लिक्स पर लगातार रुकते और बफर होते दिखाया गया। डिस्टिब्यूटर निर्माता ने जोर देकर कहा कि उसका वाई-फाई बिल्कुल ठीक काम कर रहा है और रुकावटें उसके इंटरनेट के कारण नहीं हैं। एक फॉलो-अप इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने बताया कि धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर नंबर एक पर पहुंच गई है।

धुरंधर: द रिवेंज 4 जून, 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। ऑनलाइन रिलीज से पहले प्लेटफॉर्म एक डिजिटल फैन इवेंट आयोजित करेगा। नेटफ्लिक्स ने पहले ही इस सीक्वल का "बिना एडिट किया हुआ" वर्जन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज कर दिया है।

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।