Upcoming Theatre Release 2026: साल 2025 में छावा, सैयारा और धुरंधर जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं। यह साल इन तीन फिल्मों के लिए सबसे शानदार रहा है। एक हिस्टोरिकल, एक रोमांटिक और एक स्पाई थ्रिलर का जलवा पूरी दुनिया में देखने को मिला। अब बारी 2026 की है। इस आने वाले साल में हिंदी सिनेमा का खरबों पैसा दांव पर लगा है।
