Dhurandhar vs Avatar 3: भारत में 'धुरंधर' ने बिगाड़ा 'अवतार 3' का खेल, अब तक की इतने की कमाई

Dhurandhar vs Avatar 3: हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, इस फिल्म को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से कड़ी टक्कर मिल रही है। तीसरे हफ्ते में भी धुरंधर की कमाई मजबूत बनी हुई है, जबकि अवतार 3 को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला

अपडेटेड Dec 22, 2025 पर 10:00 PM
Story continues below Advertisement
धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है

Dhurandhar vs Avatar 3: हॉलीवुड फिल्म अवतार 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म 19 दिसंबर को सिमनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं इस फिल्म को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से कड़ी टक्कर मिल रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वहीं अवतार फ्रैंचाइजी की जबरदस्त के बावजूद इसके तीसरे भाग को भारत में वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसी वजह से बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने अवतार 3 को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं अब तक किस फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

कैसा रहा दोनों फिल्मों की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 17 दिनों में 555.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह धुरंधर ने अवतार 3 को कड़ी चुनौती दी है। हालांकि अवतार फ्रैंचाइजी के पिछले भागों को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अवतार 3 तीसरे दिन सिर्फ 25 करोड़ रुपये ही कमा पाई, जो एक हॉलीवुड फिल्म के हिसाब से ठीक है। मगर तीसरे हफ्ते में चल रही धुरंधर की कमाई से कम रही।


कितने स्क्रीन पर हुई है रिलीज

अवतार 3 भारत में IMAX समेत करीब 3800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसके बावजूद धुरंधर की स्क्रीन संख्या लगभग 40 फीसदी कम हो चुकी है, फिर भी उसकी कमाई अवतार 3 से ज्यादा रही। यानी कम स्क्रीन मिलने के बाद भी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार पकड़ बनाए रखी और जेम्स कैमरून की फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।

कौन-कौन है अवतार में

अवतार 3 की कहानी जेम्स कैमरून, रिक जाफा और अमांडा सिल्वर ने मिलकर लिखा है, जबकि कहानी को आगे बढ़ाने में जोश फ्रीडमैन और शेन सालेर्नो का भी योगदान रहा है। ये फिल्म 'अवतार' और 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के बाद अवतार सीरीज का तीसरा भाग है। इसमें सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, स्टीफन लैंग, सिगॉरनी वीवर और केट विंसलेट जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

धुरंधर में कौन-कौन स्टार

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का अगला भाग रणवीर सिंह के किरदार हमजा की कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें उसकी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की यात्रा दिखाई जाएगी। धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।