रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन बन चुकी है, जो महज 18 दिनों में 872 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। आदित्य धर की ये फिल्म 2025 की 'छावा' का इंडिया और ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ चुकी, और अब 2023-24 की ब्लॉकबस्टर्स जैसे 'एनिमल' और 'पठान' को चुनौती दे रही है। गल्फ देशों में बैन के बावजूद ओवरसीज में 186 करोड़ की कमाई ने इसे अनस्टॉपेबल बना दिया।
फिल्म ने ओपनिंग दिन 32 करोड़ वर्ल्डवाइड से शुरूआत की, लेकिन रविवार के बाद 18वें दिन (सोमवार) भी सॉलिड कलेक्शन जारी रहा। कुल 872 करोड़ में ओवरसीज का योगदान 186 करोड़ है, जो इसे विदेशों में टॉप इंडियन फिल्म्स की लिस्ट में शुमार करा सकता है। अगर जनवरी तक रन चला, तो ओवरसीज रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो जाएंगे। भारत में भी 500 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री, रणवीर की करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।
'धुरंधर' ने 'छावा' को पछाड़ा, अब निशाने पर रणबीर की 'एनिमल' (900+ करोड़) और शाहरुख की 'पठान' (1000+ करोड़) हैं। गल्फ बैन से प्रभावित न होने का राज मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और स्पाई एक्शन का मसाला है। रणवीर का इंटेंस रोल, अक्षय खन्ना का नेगेटिव शेड और आर. माधवन का अजीत डोभाल इंस्पायर्ड कैरेक्टर दर्शकों को थिएटर्स खींच रहे। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकडेज पर भी 30-40 करोड़ डेली हो रहा, जो रेयर है।
बैन के बावजूद ओवरसीज धमाल
गल्फ कंट्रीज में पाकिस्तान कनेक्शन वाली स्टोरी से बैन झेला, लेकिन अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड ब्रेकिंग है। 186 करोड़ ओवरसीज से साबित कि भारतीय सिनेमा ग्लोबल हो चुका। हिंदी ऑक्यूपेंसी 60-70% लेवल पर स्थिर, फैमिली ऑडियंस के साथ यूथ क्रेज पीक पर बना हुआ है। प्रोड्यूसर्स और जियो स्टूडियोज का दावा है कि इस फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री तय है।