Diana Penty Cannes looks: डायना पेंटी ने कान्स 2026 में दिखाए हुस्न जलवे, गोल्डन साड़ी और स्टाइलिश गाउन में बरपाया कहर

Diana Penty Cannes looks: हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी, आलिया भट्ट के बाद अब डायना पेंटी का कान्स 2026 लुक सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
कान्स 2026 में डायना पेंटी का अपनी अदाओं से एक बार फिर सबको दीवाना बना लिया है। एक्ट्रेस का लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

Diana Penty Cannes looks: कान्स फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी फैशन की दुनिया में धूम मचा रही हैं, एक के बाद एक शानदार लुक्स पेश कर रही हैं। 17 मई को, अभिनेत्री ने दो ऐसे फैशन मोमेंट्स दिखाए, जिसमें एक में शाही गोल्डन साड़ी और दूसरे में थाई स्लिट गाउन। डायना ने हर लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया।

अपने पहले लुक में डायना ने मनीष मल्होत्रा ​​की डिज़ाइन की गई एक बेहद खूबसूरत कस्टम-निट साड़ी पहनी था। गोल्डन रंग से सराबोर यह साड़ी पारंपरिक ड्रेपिंग और मॉर्डन फैशन का बेहतरीन मेल है। साड़ी में मेटैलिक निट डिटेलिंग थी जो उनके फिगर को खूबसूरती से उभार रही थी, वहीं स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज... पफ्ड स्लीव्स और डीप नेकलाइन खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को ओपन हेयर, ग्लैमरस मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया। धूप से जगमगाते कान्स के बैकग्राउंड में पोज़ देते हुए, डायना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Diana Penty (@dianapenty)

वहीं दूसरे लुक में उन्होंने बोल्ड फैशन मोमेंट की एक्सक्लूसिव तस्वीरें साझा कीं। अमित अग्रवाल द्वारा डिज़ाइन किए गए रेड गाउन में एक्ट्रेस बेहद दमदार लग रही थीं। स्मोकी आई मेकअप और स्क्यूजी हेयर उनके लुक को और निखार रहे है। उन्होंने अमित अग-गैग-रवाल का डिज़ाइन किया हुआ गाउन पहना है।


View this post on Instagram
A post shared by Diana Penty (@dianapenty)

इस शानदार गाउन में डीप नेकलाइन और बॉडी-हगिंग सिल्हूट था, जिस पर टेक्सचर्ड डिटेलिंग से लगभग डिजाइन बना था। थाई-हाई स्लिट ने इस स्टेटमेंट कॉउचर पीस को और भी खूबसूरत बना दिया। स्टाइल को स्लीक रखते हुए, डायना ने साइड पार्टिंग के साथ वेट-लुक हेयरस्टाइल चुना, जिसने आउटफिट के ट्रेंडी फ्यूचरिस्टिक वाइब को और बढ़ा दिया। उनके स्मोकी आई मेकअप, न्यूड लिप्स और सॉफ्टली स्कल्प्टेड ग्लैम ने बोल्डनेस को और बढ़ा दिया। गाउन के साथ उन्होंने डायमंड एक्ससरीज कैरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।