Get App

Bihar: 'लोगों को काबू करना मुश्किल...', बिहार में कॉन्सर्ट न करने की दिलजीत दोसांझ ने बताई वजह

Bihar: दिलजीत दोसांझ ने बताया कि बिहार में उनका कॉन्सर्ट क्यों नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनसे भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने को कहा था, जिसे उन्होंने मानने से इनकार कर दिया।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 11:25 AM
Bihar: 'लोगों को काबू करना मुश्किल...', बिहार में कॉन्सर्ट न करने की दिलजीत दोसांझ ने बताई वजह
बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के सीजन के चलते सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार के शो के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Bihar: दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करके अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की। अपने कॉन्सर्ट के बाद अभिनेता और पंजाबी गायक इंस्टाग्राम पर लाइव आए और बताया कि वह बिहार में भी एक कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि प्रशासन ने उनसे भीड़ को संभालने (क्राउड मैनेजमेंट) की जिम्मेदारी लेने को कहा था।

हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने फैंस से बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने बताया, "हमने बिहार जाने की कोशिश की थी। पिछली बार भी हमने बिहार जाने का प्रयास किया था। लेकिन उन्होंने कहा कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने पूछा कि क्या हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे। मैंने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते। यह जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी होगी। उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए हम वहां नहीं जा सके।"

दिलजीत ने यह समझाते हुए कि भीड़ को संभालना कोई आसान काम नहीं है कहा- "देखिए भीड़ को मैनेज करना मुश्किल होता है। यह कोई छोटी-मोटी भीड़ नहीं, बल्कि बहुत बड़ी भीड़ होती है। मुझे लॉजिस्टिक्स (व्यवस्थाओं) का ध्यान रखना पड़ता है। यह बिल्कुल दिल्ली में कोई बड़ा इवेंट आयोजित करने जैसा है।"

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें