Divya Dutta: इस वजह से दिव्या दत्ता ने नहीं की शादी, बोलीं-अपनी शर्तों पर जीना...

Divya Dutta: एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में अपनी शादी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आज तक वह सिंगल क्यों हैं। उनका मानना है कि उनके करियर के हिसाब से एक सही पार्टनर मिलना काफी चैलेंजिंग हैं।

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 6:29 PM
Story continues below Advertisement

Divya Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपनी शानदार एक्टिंग के साथ बेबाकीपन के लिए भी जानी जाती हैं। वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया, जिसके बाद वह लाइम लाइट में छाई रहती हैं। उन्होंने शादी ना करने के फैसले को लेकर कहा कि किसी टॉक्सिक रिलेशन में रहने से अच्छा है, आप सिंगल रहें।

मीडिया से बातचीत के दौरान दिव्या दत्ता से पूछा गया कि 'क्या आपने सोच-समझकर अकेले रहने का फैसला किया है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा- 'ऐसा नहीं है... ये सब धीरे-धीरे अपने आप ही होता आया है। मैं कभी कुछ प्लान तो नहीं किया था। लेकिन मेरा मानना है टॉकसिटी से अच्छा है कि अकेले रहो।

दिव्या ने शादी के सवाल पर कहा कि 'मेरा ध्यान हमेशा से सिर्फ शादी पर रहा है। मैं यश चोपड़ा और करण जौहर की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। इनमें ये दिखाया जाता था कि लोग पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करके खुशनुमा जिंदगी गुजारते हैं। लेकिन समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि इस तरह के करियर में आपको ऐसा लाइफ पार्टनर चाहिए होता है, जो आपको समझ सके किसी भी परिस्थिति में।

दिव्या दत्ता ने आगे कहा कि इस पेशे की मांगों को हर कोई नहीं समझ सकता है। इंसान खुद में कॉन्फिडेंस रखें और सेंसिटिव हो। कभी-कभी आपको ऐसा साथी मिल जाता है, कभी नहीं भी मिलता है। मुझे लगता है कि एक टॉक्सिक रिलेशन में रहने से बेहतर है कि आप खुद शांति से रहें। अपना ध्यान वहां लगाएं जहां जरूरत हैं।


वर्कफ्रंट पर दिव्या दत्ता इन दिनों उनकी रिलीज हुई राजनीतिक ड्रामा वेब सीरीज 'मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स' को लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। ये सीरीज आंध्र प्रदेश की राजनीति पर बेस्ड है। 1990 के दशक की अस्थिर राजनीति को दिखाया गया है। ये सीरीज 7 अगस्त से सोनी लिव पर रिलीज हुई है। इससे पहले दिव्या विक्की कौशल की फिल्म छावा में नजर आईं थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।