मेरे करण अर्जुन आ गए... दिव्यांका और विवेक के घर गूंजी किलकारी, शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस बनीं जुड़वां बच्चों की मां

Divyanka Tripathi Dahiya Twins Baby: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में गिने जाने वाले दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के पूरे 10 साल बाद यह स्टार कपल जुड़वां बेटों के माता-पिता बन गया है। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई

अपडेटेड May 26, 2026 पर 1:18 PM
Divyanka Tripathi Dahiya Twins Baby: ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को 10 साल हो चुके हैं।

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर से एक बहुत बड़ी और बेहद खुशी की खबर सामने आ रही है। शादी के पूरे 10 साल बाद इस स्टार कपल के घर किलकारी गूंजी है। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। इस कपल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। बच्चों के जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए विवेक ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि मेरे करण अर्जुन आ गए!

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने पैरेंटहुड के इस खूबसूरत और नए चैप्टर की शुरुआत करते हुए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। कपल ने जुड़वां बच्चों का एक बेहद प्यारा पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'इंतजार अब खत्म हुआ, द बॉयज आ चुके हैं और जिंदगी हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए! हमारी पैरेंटहुड के इस खास नए चैप्टर की शुरुआत के लिए आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है।'

इस पोस्ट के पोस्टर पर आगे लिखा था- हमने खुशी मांगी थी... भगवान ने कहा, डबल लो। जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला है।


मार्च 2026 में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को 10 साल हो चुके हैं। इस कपल ने इसी साल मार्च में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। अब शादी के एक दशक बाद माता-पिता बनने की इस खुशी पर दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट भी शेयर किया है।

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाइयां

जैसे ही इस स्टार कपल ने अपने जीवन के इस नए और खूबसूरत फेज की शुरुआत की घोषणा की सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कमेंट सेक्शन में सेलेब्रिटीज और फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा ने कमेंट करते हुए लिखा कि वाओ, बधाई हो, गॉड ब्लेस। सिंगर परंपरा ठाकुर ने भी माता-पिता बने इस खूबसूरत कपल को विश करते हुए लिखा कि खूबसूरत पैरेंट्स को बहुत-बहुत बधाई। इसके अलावा दुनिया भर से उनके लाखों फैंस भी इस कपल को उनके बच्चों के आने की खुशी में ढेर सारा प्यार, खुशियां और आशीर्वाद भेज रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।