Drishyam 3 Box Office Day 1: 66 करोड़ की कमाई के साथ 'दृश्यम 3' ने बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड, बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी फिल्म

Drishyam 3 Box Office Day 1: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने जबरदस्त ओपनिंग की है। शाम के शो हाउसफुल रहे। फिल्म ने 66 करोड़ की ओपनिंग कर शाहरुख खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अजय देवगन की फिल्म बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। पहले नबंर पर अभी रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' है।

अपडेटेड Oct 03, 2026 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के रोल में वापसी की है। 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ही इसके डायरेक्टर और को-राइटर हैं। तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी वापस आए हैं और इस बार उनके साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी शामिल हैं।

Drishyam 3 Box Office Day 1: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर थ्रिलर फ्रैंचाइजी में से एक हैं। इसका आखिरी चैप्टर शुक्रवार 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया। लॉन्ग वीकेंड के चलते और फिल्म को लेकर क्रेज ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड कायम कर लिया। 66 करोड़ के इंडियन नेट कलेक्शन के साथ 'दृश्यम 3' बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

टॉप 5 बिग ओपनर फिल्म में हुई शामिल

अजय देवगन स्टारर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी और शुरुआती रिएक्शन ने इसे सही साबित किया है। दर्शक अजय देवगन की एक्टिंग, अहलावत के साथ उनकी टक्कर, कोर्टरूम के सीन और क्लाइमेक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों को फिल्म का पहला हाफ धीमा लगा। ओपनिंग के मामले में भी यह फिल्म बॉलीवुड की 'ऑल-टाइम टॉप 5 डे-1 ओपनिंग' लिस्ट में शामिल हो गई है, जिसमें यह सिर्फ 'धुरंधर : द रिवेंज' से पीछे है।

66 करोड़ का ओपनिंग नेट कलेक्शन


'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 15,759 शोज में ₹66.75 करोड़ (नेट) की कमाई की। इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 60.1% रही और लगभग 26.53 लाख लोगों ने इसे देखा। भारत में इसकी ग्रॉस कमाई ₹80.10 करोड़ रही। शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक, ओवरसीज ग्रॉस कमाई ₹15.00 करोड़ है, जिससे शुरुआती वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई ₹95.10 करोड़ हो जाती है। फिल्म ने एक ही दिन में ₹50 करोड़ (नेट) का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

हाउसफुल रहे सारे शोज

15,759 शो में दिखाई गई इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन हर शो से लगभग ₹42,000 कमाए हैं। गांधी जयंती की छुट्टी की वजह से परिवारों के बीच फिल्म को 'फ़ुल-हाउस' ओपनिंग मिली। मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन, दोनों जगहों पर मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से पता चलता है कि फ्रैंचाइजी का क्रेज किस लेवल का है। अब वीकेंड आने वाला है, इसलिए सबकी नजरें इस बात पर हैं कि फिल्म शनिवार और रविवार को कैसा प्रदर्शन करती है।

पहले दिन ये रिकॉर्ड बनाया

रिलीज के पहले ही दिन 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पहला रिकॉर्ड ये रहा कि बॉलीवुड की अब तक की 'पहले दिन की टॉप 5 फिल्मों' की लिस्ट में शामिल हो गई है। दूसरा एक ही दिन में ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली टॉप 5 बॉलीवुड फिल्में

66.75 करोड़ की नेट कमाई के साथ 'दृश्यम 3' बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। पहले नंबर पर अभी रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 99 करोड़ के कलेक्शन के साथ नंबर वन पर है। तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की 'जवान' (₹66 करोड़) और चौथे नंबर पर शाहरुख खान की पठान (55 करोड़ ) है। 5वें नंबर पर 55 करोड़ कलेक्शन के साथ रणबीर कपूर स्टारर एनिमल फिल्म है।

हिंदी 2D ऑक्यूपेंसी

हिंदी 2D वर्शन ने पहले दिन कुल मिलाकर 67.08% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दिन भर ऑक्यूपेंसी बढ़ती गई। मॉर्निंग शो 46.38% से शुरू हुए, दोपहर के शो 70.15% तक पहुंचे, शाम के शो 75.31% तक पहुंचे और नाइट शो 76.46% के साथ सबसे अच्छे रहे। यानी पहले शो से लेकर आखिरी शो तक लगातार बढ़ोतरी हुई, जो दिन भर लोगों के खुद से आने (वॉक-इन) और लोगों की अच्छी बातों (वर्ड-ऑफ-माउथ) से मिले सपोर्ट का संकेत है।

बात करें फिल्म की तो अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के रोल में वापसी की है। 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ही इसके डायरेक्टर और को-राइटर हैं। तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी वापस आए हैं और इस बार उनके साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।