Drishyam 3 X Review: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के एक्स रिव्यू सामने आ गए है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लेकर आम लोगों ने अपना-अपना रिव्यू शेयर किया है।
तरण आदर्श ने 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को इस फ्रैंचाइजी की "बेस्ट फिल्म" बताया है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछली फिल्मों के फॉर्मूले को दोहराए बिना कहानी को आगे बढ़ाया। तरण आदर्श ने फिल्म को 4.5 स्टार दिए। उन्होंने फिल्म की कहानी, कोर्टरूम के सीन, क्लाइमैक्स और अजय देवगन व जयदीप अहलावत के आमने-सामने के टकराव की तारीफ की।
रमेश बाला ने एक्स पर लिखा- DrishyamTheConclusion के शुरुआती रिव्यू आ गए हैं और सभी की राय बहुत अच्छी है! ऐसा लगता है कि यह आखिरी चैप्टर दर्शकों को वह सस्पेंस, इमोशन और ट्विस्ट देगा, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।
एक शानदार फ्रैंचाइजी का बेहतरीन एंड!
वहीं अन्य लोगों ने भी अपने रिव्यू शेयर किए हैं। यहां आप पोस्ट देख सकते हैं......
दृश्यम 3 द कन्क्लूजन के बारे में जानें
दृश्यम 3 द कन्क्लूजन में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में नजर आ रहे हैं। पिछली दो फिल्मों में उनके परिवार को बचाने की सोची-समझी कोशिशें ही कहानी का मुख्य हिस्सा रही हैं। इस नए चैप्टर में विजय पर नया दबाव है क्योंकि एक और जांच से उस राज के खुलने का खतरा है, जिसे उन्होंने अब तक छिपाकर रखा था। हिंदी वर्शन मलयालम फिल्म 'दृश्यम' की कहानी से अलग रास्ता अपनाता है और विजय सलगांवकर की कहानी को एक नया अंजाम देता है।
जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर के तौर पर इस फ़्रैंचाइज़ी से जुड़ रहे हैं, जबकि तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने लिखी है। इसे आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है और स्टार स्टूडियो18 ने इसे पेश किया है।