Drsihyam 3 X Review: सोशल मीडिया पर छाई 'दृश्यम 3', सस्पेंस, ट्विस्ट देखकर फटी रह गईं फैंस की आंखें

Drsihyam 3 X Review: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म का पहला रिव्यू फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

अपडेटेड May 21, 2026 पर 1:30 PM
ऑरिजनल मलयालम फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी, जबकि सीक्वल 2021 में आई। पिछले कुछ सालों में, इस फ्रेंचाइज़ को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में बनाया गया है।

Drsihyam 3 X Review: दृश्यम फ्रैंचाइज़ का पार्ट 3 आखिरकार 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम 3 में मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के रूप में वापसी कर रहे हैं, उनके साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी हैं। सोशल मीडिया पर शुरुआती प्रशंसक रिव्यू आ चुके हैं। रिव्यू देख लग रहा है कि फिल्म दर्शकों का दिल जीत लिया है।

एक यूजर ने X पर लिखा, “दृश्यम 3 ने दर्शकों की सभी उम्मीदों को पूरा किया और उससे भी कहीं अधिक… रोमांचक कहानी, शानदार ट्विस्ट और मोहनलाल बेहद शानदार हैं। हर सीन आपको बांधे रखता है, और क्लाइमेक्स एक मजेदार अनुभव देता है। सस्पेंस और सिनेमाई प्रतिभा का शानदार मिक्स है। मलयालम सिनेमा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है।

एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “दृश्यम3 के पहले पार्ट की कहानी में थोड़ा ड्रामे वाला मोड़ आता है, लेकिन ब्रेक के बाद कुछ बड़ा होने से कहानी में ज़बरदस्त उछाल आता है। ट्विस्ट शायद उतने विश्वसनीय न लगें, लेकिन कहानी फिर भी बेहद दिलचस्प है। फिल्म के लिए दूसरा पार्ट बेहद महत्वपूर्ण है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि आगे हमें और क्या शॉकिंग मिलता है।


किसी और ने लिखा, “मोहनलाल हमेशा की तरह शानदार हैं- शांत, तेज और पूरी तरह से कंट्रोल में। पारिवारिक सीन दिल को छू लेने वाले और वास्तविक लगते हैं। जीतू जोसेफ ने धीमी और स्थिर गति से फिल्म को आगे बढ़ाया है, जिसमें इमोशनल उतार-चढ़ाव बहुत अच्छे से दिखाए गए हैं। कई लोगों के लिए यह दृश्यम 2 के पहले भाग से बेहतर है। इंटरवल तक कुछ खास रोमांचक नहीं है, लेकिन मजा धीरे-धीरे बढ़ता है। इंटरवल का हिस्सा दमदार है और इसमें एक ऐसा ट्विस्ट है जो आपको दूसरे भाग के लिए बांधे रखता है। देखने लायक है!”

हालांकि एक ने लिखा “दृश्यम3 में कुछ भी दिलचस्प नहीं। स्लो फिल्म। पहला पार्ट काफी उबाऊ है, दूसरा पार्ट भी... दृश्यम सीरीज की पहली फ्लॉप।” एक और ने लिखा, “इंटरवल का हिस्सा अच्छा था और दूसरा भाग ठीक-ठाक था। लास्ट पार्ट थोड़ा लड़खड़ाया, बुरा नहीं था, लेकिन पिछली फिल्मों के स्तर तक नहीं पहुंच पाया। अब तक की इस फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म। किरदारों के कथानक कुछ ज्यादा ही बदले हुए लगे और सही ढंग से सामने नहीं आए।”

बता दे कि ऑरिजनल मलयालम फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी, जबकि सीक्वल 2021 में आई। पिछले कुछ सालों में, इस फ्रेंचाइज़ को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में रूपांतरित किया गया है। हिंदी रूपांतरण में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव मुख्य भूमिका में हैं। पहली हिंदी फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद अभिषेक पाठक ने फ्रेंचाइज़ का निर्देशन संभाला। दृश्यम 3 का हिंदी संस्करण इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।