‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस Shefali Jariwala का निधन हुए 8 महीने हो चुके हैं। उनके पति और एक्टर पराग त्यागी अपनी पत्नी, एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के आठ महीने बाद टेलीविजन पर वापसी करने जा रहे हैं। इस जानकारी उन्होंने खुद अपने इंटाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर दी। जैसे ही पराग ने अपने करियर में नया चैप्टर शुरू करने की जानकारी साझा की, फैंस और इंडस्ट्री के साथियों ने सोशल मीडिया पर खूब जमकर उनका समर्थन किया। उन्होंने अपने आने वाले शो के प्रोमो का वीडियो शेयर किया है।
