Eisha Singh: ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा संग सगाई की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, लीगल एक्शन की दी चेतावनी

Eisha Singh: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा ईशा सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन वजह उनका काम नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईशा ने अपने बिग बॉस 18 के को-कॉन्टेस्टेंट और करीबी दोस्त अविनाश मिश्रा से सगाई कर ली है।

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 5:23 PM
Story continues below Advertisement

टीवी की चहेती एक्ट्रेस ईशा सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 18 के को-कंटेस्टेंट और करीबी दोस्त अविनाश मिश्रा के साथ उनकी सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन ईशा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर कुछ बड़ा होता है, तो खुद बताएंगी।

बिग बॉस 18 से शुरू हुई दोस्ती

ईशा और अविनाश की जोड़ी बिग बॉस हाउस में खूब चर्चित रही। दोनों की नजदीकी देखकर दर्शक रोमांस की कल्पना करने लगे। शो के होस्ट सलमान खान ने भी खुलासा किया था कि ईशा की मां ने कहा, 'उन्होंने ईशा को कभी किसी से इतना क्लोज नहीं देखा।' शो खत्म होने के बाद भी दोनों को इवेंट्स में साथ स्पॉट किया गया, जिससे लिंक-अप रूमर्स तेज हो गए। लेकिन ईशा ने टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में जोर देकर कहा, "लोग मेरी प्राइवेट लाइफ में इतनी क्यों उलझते हैं? अगर सगाई होती तो मैं खुद ऐलान करती। अभी करियर पर फोकस है। फैमिली को इन अफवाहों में मत घसीटिए।"

लीगल टीम ने सुझाया एक्शन


अफवाहें इतनी बढ़ गईं कि ईशा की लीगल टीम ने आगे कदम उठाया। जूम को दिए इंटरव्यू में ईशा ने बताया, "हमने लीगल नोटिस भेजे हैं, क्योंकि ये दावा किया गया कि मेरी फैमिली ने ये बात कही। मां से ज्यादा मेरी लीगल टीम ने सलाह दी कि कार्रवाई करें।" ये कदम ट्रोलर्स के लिए चेतावनी है, जो बिना सोचे-समझे कमेंट्स कर रहे हैं। ईशा ने कहा, "अच्छी चीजें आ रही हैं, बस सपोर्ट करो।" दोनों ने मिलकर गाने भी किए हैं, लेकिन दोस्ती से आगे कुछ नहीं।

करियर पर नजर

ईशा का सफर इश्क का रंग सफेद से शुरू हुआ, फिर इश्क सुब्हान अल्लाह और सिर्फ तुम जैसी हिट सीरियल्स ने उन्हें स्टार बनाया। लाफ्टर चैलेंज सीजन 3 में नजर आ रही ईशा को एकता कपूर की नागिन 7 में कास्ट होने की खबरें हैं। बिग बॉस ने उन्हें फैनबेस दिया, लेकिन वो प्रोफेशनल लाइफ चुन रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।