Eisha Singh: एलिमनी के लिए सात फेरे लेना चाहती हैं ये एक्ट्रेस, अभिषेक बोले-ट्रोलिंग और मीम के लिए हो जाओ तैयार

Eisha Singh: लाफ्टर शेफ 3 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो टीआरपी में भी टॉप 3 में पहुंच गया है। कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी ने शो में हंसी ठिठोली का शानदार तड़का लगाया है।

अपडेटेड Dec 07, 2025 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
एलिमनी के लिए सात फेरे लेना चाहती हैं ये एक्ट्रेस

Eisha Singh: 'लाफ्टर शेफ 3' शुरू होते ही फैंस शो के दीवाने हो गए हैं। शो टीआरपी में भी ऊपर पहुंच रही है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर एक्टर्स खाना बनाते और मस्ती करते दिखते हैं। एक्ट्रेस ईशा सिंह भी शो का इस बार हिस्सा हैं। लेटेस्ट एपिसोड में ईशा ने एक ऐसी बात बोली, जिसे सुनकर कृष्णा अभिषेक ने कहा कि अब तुम ट्रोलिंग के लिए कमर कस लो।

शो का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में कृष्णा अभिषेक ईशा सिंह के काउंटर पर जाकर कहते हैं कि एलुमिनियम फॉइल है? ईशा सिंह कहती हैं क्या एलीमनी? इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि एलीमनी तो शादी के बाद मिलती है न। तब कृष्णा अभिषेक कहते हैं शादी के बाद नहीं तलाक के बाद एलीमनी दी जाती है।

ये सुनकर ईशा चौंक जाती हैं। फिर वह कहती हैं कि तलाक के बाद एलीमनी दी जाती है। इस पर कृष्णा कहते आप शादी के लिए तभी इतना एक्साइटेड थीं कि एलीमनी मिलेगी आपको, तो ईशा पहले हां में जवाब देती हैं, फिर कहती हैं नहीं। कृष्णा अभिषेक कहते हैं अब तैयार हो जाओ इस बात के इतने मीम बनेंगे आप इतना ट्रोल होने वाली हैं। फिर सब जोर जोर से हंसने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, ईशा सिंह, विवियन डिसेना, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी, समर्थ जुरैल, अभिषेक कुमार, एल्विश यादव, ईशा मालवीय, अली गोनी और जन्नत जुबैर जैसे स्टार्स एक बार फिर से अपना हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं। शो में सभी लोग खूब मस्ती कर रहे हैं।

इस शो में जोड़िया टीम में रहकर खाना बनाती हैं। एक टीम का नाम है छुरी और एक टीम का नाम है कांटा रखा गया है। टीम छुरी में करण, तेजस्वी, विवियन, ईशा सिंह, एल्विश-ईशा मालवीय, गुरमीत और देबीना हैं। वहीं टीम कांटा में अली, जन्नत, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा, समर्थ और अभिषेक हैं। शो में कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब मजा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।