बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है और वह है फिल्म 'धुरंधर'। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने न केवल कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। इस बड़ी सफलता के बीच, फिल्म में विलेन (ISI मेजर इकबाल) की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोर रहे अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया है।
