Faissal Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैजल खान इन दिनों अपनी फैमिली के खिलाफ लगातार खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में फैजल खान ने खुलासा किया है कि उनके भाई आमिर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हुआ था, जिससे सुपरस्टार का एक नाजायज बच्चा भी है। फैसल के इस खुलासे के बाद से हर तरफ उनके बयानों की चर्चा हो रही है।
फैजल खान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें उन्होंने आमिर खान और अपने परिवार को लेकर कई दावे किए और खुलासे भी किए हैं। उन्होंने कहा- 'जब मैं अपनी फैमिली से नाराज हो गया था तो मैंने एक लेटर लिखा था। मेरी फैमिली मुझसे बार-बार शादी करने के लिए कह रही थी, शादी करो। बहुत प्रेशर दिया जा रहा था मेरे ऊपर। मैंने लेटर में हर फैमिली मेंबर के बारे में खुलकर लिखा था कि तुम क्या हो, तुम क्या हो।
फैजल खान ने बताया कि 'मेरी जो बहन निखत ने तीन बार शादियां की हैं। वहीं आमिर खान की शादी रीना के साथ हुई थी, फिर तलाक हो गया। फिर उनका रिलेशनशिप जेसिका हाइन्स के साथ हुआ, जिसके साथ उनका नाजायज बच्चा भी पैदा हुआ। तभी वह उस समय किरण राव के साथ लिव-इन में रह रहे थे। मेरे पापा ने दो बार शादी की है। मेरी कजिन सिस्टर ने भी दो बार शादी की थी फिर तलाक लिया। फिर शादी की, तलाक लिया। मैं बोलता था यार कि तुम लोग मुझे क्या सलाह दे रहे हो, खुदको देखो।
स्टारडस्ट के 2005 की रिपोर्ट में बताया गया था कि आमिर खान का ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ अफेयर रह चुका है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आमिर ने जेसिका को अबॉर्शन कराने तक को कह दिया था। हालांकि जेसिका ने बच्चा अबॉर्ट नहीं किया था। हालांकि आमिर ने इस दावे को गलत बताया था।
वहीं फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में आमिर खान कबूल कर चुके हैं कि वो रिलेशनशिप में किसी को धोखा दे चुके हैं। उनसे सवाल किया गया था कि क्या उन्होंने कभी किसी को रिलेशनशिप में धोखा दिया है या एक ही टाइम पर दो लोगों के साथ रिश्ते में रहे है? इस पर आमिर ने कहा था- 'हां।'
बात फैसल की करें तो उन्होंने हाल में ही परिवार और आमिर खान से हर रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया था। एक आधिकारिक बयान में, फैसल खान ने ऐलान किया कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सभी पारिवारिक और संपत्ति संबंधी संबंध तोड़ लिए हैं। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से, उन्हें अब अपने दिवंगत पिता ताहिर हुसैन, अपनी मां ज़ीनत ताहिर हुसैन, या किसी अन्य परिवार के सदस्य से जुड़ा हिस्सा नहीं माना जाएगा। फैसल ने आगे स्पष्ट किया कि वह अपने माता-पिता में से किसी की भी संपत्ति से संबंधित किसी भी अधिकार के हकदार नहीं होंगे।
उन्होंने बयान में आगे लिखा, "मैं आज से अपने भाई आमिर खान के घर में नहीं रहूंगा और मैं अपने भाई आमिर खान से कोई पैसे भी नहीं लूंगा। सभी लोगों को यह ध्यान रखना आवश्यक है कि मेरे परिवार के सदस्यों के साथ सभी संबंध तोड़ने का मेरा निर्णय मेरी ओर से बहुत सावधानीपूर्वक विचार करने और दुर्भाग्यपूर्ण अतीत की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।