Ram Charan New Look: 'पेड्डी' ट्रेलर रिलीज से पहले राम चरण का दिखा स्टाइलिश अंदाज, फैंस ने पूछ लिया हेयर केयर रुटीन

Ram Charan New Look: 'पेड्डी' का ट्रेलर रिलीज होने में कुछ घंटे बाकी हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर राम चरण की कुछ फोटोज वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को देख एक्टर की फीमेल फैंस क्रेजी हो चुकी हैं।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 12:49 PM
Story continues below Advertisement
सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने राम चरण के नए लुक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हैं। फोटोज में सुपरस्टार लंबे बालों में दिख रहे हैं, जिन्हें स्टाइलिश कट दिया गया है।

Ram Charan New Look: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं 18 मई को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले एक्टर के नए स्टाइलिश हेयरकट ने लोगों का ध्यान खींचा है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने राम चरण का शानदार लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने राम चरण के नए लुक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हैं। फोटोज में सुपरस्टार लंबे बालों में दिख रहे हैं, जिन्हें स्टाइलिश कट दिया गया है। एक्टर ने गॉगल्स लगाए हुए कई पोज दिए हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिम हाकिम ने कैप्शन में लिखा, 'ग्लोबल स्टार राम चरण आलिम हाकिम के घर में है। 'पेड्डी' के 18 मई को होने वाले ट्रेलर लॉन्च के लिए शुभकामनाएं।'

सोशल मीडिया पर जब से फोटोज वायरल हुई हैं, फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं फीमेल फैंस उनके हेयर वॉल्यूम और साइन हेयर की दीवानी हो गई हैं। कमेंट में हर कोई उनके लुक तारीफ कर रहा है। वहीं लड़कियां हेयर रुटीन पूछ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)


2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने फिल्मों में शामिल पेड्डी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ग्लोबल स्टार राम चरण की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर फैंस और इंडस्ट्री में लगातार चर्चा बनी हुई है। जहां फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होने वाला है, वहीं अब मेकर्स ने जगपति बाबू उर्फ अप्पलासूरी का परिचय करवाया है।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। धुरंधर, धुरंधर: द रिवेंज और राजा शिवाजी की बड़ी सफलता के बाद अब जियो स्टूडियोज पेड्डी को नॉर्थ इंडिया में रिलीज करेगा। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जिसके बाद 4 जून 2026 को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।