Ucha Lamba Kad Forever: 'चुनरी-चुनरी' के बाद 'ऊंचा लंबा कद' के रीमेक को देख फैंस का बना मुंह, बोले- 'कसम खा रखी है हर अच्छे गाने को बर्बाद करने की'

Ucha Lamba Kad Forever: अक्षय कुमार कि मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गया 'ऊंचा लंबा कद फॉरेवर' रिलीज हो गया है। ये वेलकम के पहले पार्ट में कैटरीना कैफ-अक्षय कुमार स्टारर सॉन्ग का रीमेक है।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
हाल में ही वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को दो गाने चुनरी-चुनरी और टाइटल सॉन्ग को लेकर लोगों के बीच में बहस छिड़ी हुई थी, कि अब अक्षय की फिल्म का 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज हो गया है।

Ucha Lamba Kad Forever: सालों से बॉलीवुड में रीमेक का चलन चलता आ रहा है। पुराने गानों को नए लिरिक्स के साथ दर्शकों को पेश करना अब बॉलीवुड में आम बात हो चुकी हैं। ऐसे में कुछ गानों के नए वर्जन तो दर्शकों को पसंद आ जाते हैं, कुछ गानें फैंस को रास नहीं आते हैं। लेकिन अब ये बॉलीवुड को कॉपी पेस्ट कारनामा लोगों को रास नहीं आ रहा है।

हाल में ही वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को दो गाने चुनरी-चुनरी और टाइटल सॉन्ग को लेकर लोगों के बीच में बहस छिड़ी हुई थी, कि अब अक्षय की फिल्म का 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज हो गया है। आपको याद होगा कि ये गाना वेलकम के पहले पार्ट में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। फैंस के बीच इसकी पॉपुलैरिटी काफी है।

अक्षय ने हाल में ही इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा-आपने इसे एक बार सुनेंगे और अब भी आप इसके दीवाने हो जाएंगे... अब उसी माहौल के साथ जंगल में आइए। अक्षय का पोस्ट पर गाने का रीमेक देखते ही कमेंट की बाढ़ आ गई।


fanscomment

गाने का रीमेक फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि वह इस गाने को कैटरीना कैफ के बिना इमेजिन नहीं कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा- वी मिस कैटरीना कैफ...। एक ने लिखा- कैटरीना कैफ को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि कसम खा रखी है हर गाने को बर्बाद करने की।

वहीं कुछ यूजर्स को गाना पसंद आ रहा है। गाने में अक्षय कुमार का अंदाज लोगों को डेसिंग लग रहा है। बात करें वेलकम टू द जंगल की तो अहमद खान द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। कॉमेडी, एक्शन और भरपूर मनोरंजन से भरी यह फिल्म इस महीने की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।