Wheel of Fortune Finale: अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। 65 एपिसोड्स के बाद यह रियलिटी गेम शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। वहीं हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया हैं, जिसमें फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही हैं। वहीं प्रोमो में अक्षय और फराह धमाल मचाते दिख रहे हैं।
व्हील ऑफ फॉर्च्यून का प्रोमो में फराह खान अक्षय को कूकर गिफ्ट करती दिखने वाली हैं। कोरियोग्राफर कहती हैं, 'मैं आपके लिए वही चीज लेकर आई हूं, जो आपको पसंद है। फिर कूकर जैसे ही खुलता है उसमें नोट भरे हैं। फराह मजाक-मजाक में कुछ नोट अक्षय के मुंह में भी डालती दिखती हैं।
फराह, अक्षय के शो में मौजूद कई स्पॉन्सर्स को लेकर उनकी टांग खींचती हैं। इस पर अक्षय कहते हैं, 'प्लीज नजर मत लगाओ,' और मजाक में पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी फराह की यूट्यूब कमाई पर अपनी नजर डाली है। बता दें, फराह खान पहले भी बता चुकी हैं कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से उतनी कमाई कर डाली है, जितनी अपनी फिल्मों 'मैं हूं ना' से लेकर 'हैप्पी न्यू ईयर' तक से भी नहीं कर पाई थी।
हंसते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं तो चाहता हूं आप और लोगों के घर पहुंचों, उनका खाना कुक करो, उनका खाना छीन लो, उनके कपड़े उतार लो। अक्षय का यह मजाकिया कमेंट फराह के लिए लकी रहा है। क्योंकि उन्होंने व्हील घुमाया और उन्हें न सिर्फ 15,000 रुपये मिले, बल्कि एक खास प्राइज भी दिया गया।
वहीं पर फराह ने अक्षय की लव लाइफ पर भी खूब मजे लिए। फराह ने कहा कि मेरे पास तेरी गर्लफ्रेंड की लंबी लिस्ट है। अक्षय ने जवाब में कहा कि मेरे पास भी तुम्हारा काला चिट्ठा है। दोनों ने एक दूसरे को खूब परेशान किया है। वहीं वहां मौजूद दर्शकों को भी खूब मजा आया।
फराह खान ने अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों पर भी कमेंट किया । अक्षय कुमार की पैसों को लेकर मस्ती जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी दिख रही है। जब फराह खान ने दोनों के बीच एक रोमांटिक सीन डायरेक्ट किया, तो जैकलीन ने मजाक में कहा कि उन्हें अक्षय की आंखों में सिर्फ पैसे ही दिख रहे हैं। सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे।