Farhan Akhtar: नसीरुद्दीन शाह के बयान पर फरहान अख्तर ने दिया करारा जवाब, बोले- मैं उन लोगों के मुंह नहीं लगता जो...

Farhan Akhtar: नसीरुद्दीन शाह हिंदी सिनेमा में ज्यादातर लोगों को लेकर कुछ न कुछ विवादित बोलते नजर आ ही जाते हैं। सालों पहले उन्होंने फरहान अख्तर के काम पर भी सवाल उठाए थे। वहीं अब फरहान ने उन बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर फरहान अख्तर ने दिया करारा जवाब

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर ने हाल ही में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर रिएक्ट किया है। जब उन्होंने कहा था कि उन्हें फरहान की एक्टिंग और फिल्में कुछ खास पसंद नहीं हैं। दोनों एक्टर ने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में एक साथ किया था। इस फिल्म में फरहान ने नसीरुद्दीन शाह के ऑन-स्क्रीन बेटे का रोल किया था। नसीरुद्दीन की आलोचना के बावजूद उस वक्त फरहान ने कोई भी टिप्पणी नहीं की थी। फरहान का कहना है कि आलोचना के बाद उन्होंने कभी भी एक्टर से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं की।

हाल में ही एक इंटरव्यू में फरहान से जब सवाल किया गया कि क्या उन्होंने अपनी आलोचना के बारे में नसीरुद्दीन से बात की थी। इस सवाल के सवाब में फरहान ने कहा कि नहीं। इसका कारण भी उन्होंने बताया। एक्टर ने कहा कि मुझे बॉलीवुड में काम करते हुए 25 साल हो चुके हैं। कुछ एक्टर, निर्देशक, लेखक ऐसे हैं जिन्हें मैं करीब से जानता हूं। वहीं कुछ ऐसे हैं उन्होंने मुझसे शायद 10 साल बाद डेब्यू किया है।

एक्टर ने आगे कहै कि अगर उनके काम में कुछ ऐसा है जो मुझे लगता है कि यह इसे और ज्यादा बेहतर किया जा सकता है या मेरे पास उन्हें देने के लिए कोई सलाह है तो मैं फोन उठाकर उन्हें कॉल करूंगा। मैं उनसे मिलूंगा और आमने सामने बैठकर उस व्यक्ति से बात करना चाहूंगा। मुझे वाकई जिसकी परवाह होगी मैं ऐसा ही करूंगा। क्योंकि आप किसी की क्रिएटीव प्रोसेस में इंटरफेयर करने जा रहे हैं और अपने नजरिये से उसको देख रहे हैं।


फरहान ने कहा कि ये ऐसी बातेम होती हैं जो किसी व्यक्ति के साथ सम्मान से की जानी चाहिए। रही बात मेरे बारे में जो कहा गया.... मुझे लगा कि यह बस पब्लिकली दिया गया एक बयान था। मुझे महसूस हुआ कि यह व्यक्ति आपका सम्मान नहीं करता है... तो मैं ऐसे व्यक्ति से संपर्क क्यों ही करूं जो मेरा सम्मान नहीं करता?'

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने 2013 में फरहान के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान को लेकर काफी गलत बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि 'फरहान अख्तर की फिल्में मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। मुझे उनकी पहली फिल्म दिल चाहता है अच्छी लगी थी। वह एक बेहतरीन इंसान हैं और बहुत हुनरबाज भी हैं। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर मैं सुनूं कि उन्होंने दस तरह का खाना बहुत शानदार बनाया है। वह गाते हैं, एक्टिंग करते हैं, फिल्में बनाते हैं और लिखते हैं। एक्टर ने आगे कहा था कि मुझे लगता है कि वह जो कुछ कर सकते हैं, वह सही कर रहे हैं। मैं उनकी एक्टिंग या उनकी फिल्मों का फैन नहीं हूं। लेकिन मैं उनकी तारीफ करता हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।