120 Bahadur: ‘120 बहादुर’ के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं फरहान, इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। एक्टर ‘120 बहादुर’ फिल्म से सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देंगे। इस फिल्म के लिए फरहान खास तैयारियां की हैं।

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 3:38 PM
Story continues below Advertisement

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) के रोल में वह फिल्म 120 बहादुर में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सेना के सुनहरे इतिहास को दिखाएगी। इस फिल्म का टीज़र वॉर 2 के साथ अटैच होगा। वहीं अगस्त के पहले हफ्ते में आधिकारिक तौर पर इसे रिलीज़ किया जा रहा है।इस फिल्म के लिए फरहान खास तैयारियां की हैं।

मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) की जिंदगी से जुड़ी फिल्म 120 बहादुर 1962 की रेजांग ला की लड़ाई की उस खास बहादुरी की कहानी है, जब 120 भारतीय जवानों ने हजारों दुश्मनों का सामना करते हुए लद्दाख की रक्षा की थी। ये एक ऐसी लड़ाई थी, जिसमें हिम्मत और कुर्बानी की हर हद पार कर दी गई। इस सच्ची कहानी को दिखाने के लिए मेकर्स ने ऐसा सेट तैयार किया है, जो जितना मेहनत भरा था, उतना ही बड़ा और खास भी। ये फिल्म सिर्फ एक वॉर स्टोरी नहीं, बल्कि हमारे सिपाहियों की बहादुरी को सलाम है।

फिल्म की टीम ने लद्दाख की कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाली जगहों में शूटिंग की, जहां तापमान -10°C तक गिर गया था। कम ऑक्सीजन और मुश्किल हालातों के बावजूद, युद्ध के सीन को असली जैसा दिखाने के लिए पूरी मेहनत की गई। ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ की एक्शन टीम के साथ काम किया है।


कहानी को सच्चे और ईमानदार तरीके से दिखाने के लिए फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में की गई। इन जगहों ने मिशन की मुश्किल हालात, भावनाएं और अलग-अलग माहौल को अच्छी तरह दिखाया है। फिल्म में बर्फ से ढके इलाकों में जंग के सीन दिखाने के लिए मेकर्स ने ब्रिटेन की मशहूर कंपनी स्नो बिजनेस के साथ काम किया। यह वही टीम है जो ग्लैडिएटर जैसी बड़ी फिल्मों पर भी काम कर चुकी है।

कम ही लोग जानते हैं कि जब 120 भारतीय जवानों ने मोर्चा नहीं छोड़ा और 1,300 से ज़्यादा दुश्मन सैनिकों को मार गिराया था। तब चीन की सेना ने खुद ही युद्ध रोकने (सीज़फायर) का ऐलान कर दिया। यही उस हिम्मत की कहानी है, जिसे 120 बहादुर फिल्म में दिखाया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन रज़नीश ‘राज़ी’ घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Triptii Dimri: सालों तक झेला रिजेक्शन...बड़े प्रोड्यूसर से मिला धोखा, आज 900 करोड़ की स्टार हैं तृप्ति डिमरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।