Filmfare OTT Awards 2025: ब्लैक वारंट और पाताल लोक का रहा दबदबा, विक्रांत मैसी-अनन्या समेत इन सितारों ने लूटे अवॉर्ड्स!

Filmfare OTT Awards 2025 में ब्लैक वारंट ने बेस्ट सीरीज सहित कई बड़े अवॉर्ड्स जीते। जयदीप अहलावत, विक्रांत मैसी और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से रात को यादगार बना दिया।

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
Filmfare OTT Awards 2025 पर इन स्टार्स ने लूटी लाइमलाइट!

मुंबई में 15 दिसंबर को धूमधाम से हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 ने ओटीटी कंटेंट की चमक बिखेरी। 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक रिलीज हुई वेब सीरीज और फिल्मों को सम्मानित किया गया। ब्लैक वारंट बेस्ट सीरीज बनी, जबकि पाताल लोक सीजन 2 ने क्रिटिक्स का दिल जीता। जयदीप अहलावत और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से ट्रॉफी भी उछाली है।

सीरीज कैटेगरी के टॉप विनर्स

बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज) विक्रमादित्य मोटवाने, सत्यांशु सिंह, अर्केश अजय, अंबिएका पंडित और रोहिन रवीन्द्रन को ब्लैक वारंट के लिए। क्रिटिक्स चॉइस में बेस्ट सीरीज पाताल लोक सीजन 2, डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (आईसी 814: द कंधार हाईजैक) और नागेश कुकुनूर (द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस)। बेस्ट एक्टर (मेल, ड्रामा) जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीजन 2), क्रिटिक्स में जहान कपूर (ब्लैक वारंट)। बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल, ड्रामा) मोनिका पंवार (खौफ), क्रिटिक्स रसिका दुग्गल (शेखर होम)। कॉमेडी में बेस्ट सीरीज रात जवान है, बेस्ट एक्टर (मेल) बरुण सोबती (रात जवान है) और स्पर्श श्रीवास्तव (दुपहिया), बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) अनन्या पांडे (कॉल मी बे)। सपोर्टिंग में राहुल भट (ब्लैक वारंट), तिलोत्तमा शोम (पाताल लोक सीजन 2), विनय पाठक (ग्राम चिकित्सालय), रेणुका शाहणे (दुपहिया)।

वेब ओरिजिनल फिल्मों का जलवा


बेस्ट फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स (डायरेक्टर शुचि तलाती), क्रिटिक्स चॉइस बोमन ईरानी (द मेहता बॉयज)। बेस्ट एक्टर (मेल) अभिषेक बनर्जी (स्टोलन), बेस्ट एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (मिसेज), क्रिटिक्स विक्रांत मैसी (सेक्टर 36) और प्रीति पाणिग्राही (गर्ल्स विल बी गर्ल्स)। सपोर्टिंग में दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36), कानी कुसृति (गर्ल्स विल बी गर्ल्स) को मिले अवॉर्ड्स।

टेक्निकल और स्पेशल अवॉर्ड्स

इस कैटेगरी में बेस्ट स्टोरी स्मिता सिंह (खौफ) और सुदीप शर्मा (पाताल लोक सीजन 2), ओरिजिनल स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा, अभिषेक बनर्जी, राहुल कनोजिया, तमाल सेन (पाताल लोक सीजन 2), एडेप्टेशन सत्यंशु सिंह और अर्केश अजय (ब्लैक वारंट)। डायलॉग्स अनुभव सिन्हा और त्रिशांत श्रीवास्तव (आईसी 814), सिनेमैटोग्राफी पंकज कुमार (खौफ), प्रोडक्शन डिजाइन प्रिया सुहास, सुरभि वर्मा (फ्रीडम एट मिडनाइट), एडिटिंग तान्या छाब्रिया (खौफ), कॉस्ट्यूम आयशा दासगुप्ता (फ्रीडम एट मिडनाइट), बैकग्राउंड म्यूजिक अलोकानंद दासगुप्ता (खौफ), VFX फैंटम एफएक्स (खौफ), साउंड बिगिना दहल (खौफ), म्यूजिक एल्बम आकाशदीप सेनगुप्ता (बंदिश बैंडिट्स सीजन 2)। नॉन-फिक्शन में एंग्री यंग मेन (नम्रता राव) ने उछाले अवॉर्ड्स।

डेब्यू और ब्रेकथ्रू स्टार्स

बेस्ट डेब्यू पुष्कर सुनील महाबल (ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे - लव किल्स), ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस अनुराग ठाकुर (ब्लैक वारंट), लिसा मिश्रा (कॉल मी बे), करण तेजपाल (स्टोलन), आदित्य निम्बालकर (सेक्टर 36), शुभम वर्धन (स्टोलन), अर्चिता अग्रवाल (डिस्पैच)। शॉर्ट फिल्म्स में बेस्ट फिक्शन आयशा (निहित भावे), नॉन-फिक्शन लंगूर (हैदर खान), जनता की पसंद डिवोर्स (राघव कंसल), बेस्ट एक्टर अयान खान (चश्मा), एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (आयशा), डायरेक्टर रेणुका शाहणे (धावपत्ती)। वेब फिल्म टेक्निकल्स में स्टोरी करण तेजपाल, गौरव ढिंगरा, स्वप्निल सालकर (स्टोलन), स्क्रीनप्ले अविनाश संपत, विक्रमादित्य मोटवाने (सीटीआरएल), डायलॉग्स विजय मौर्य (अग्नि), सिनेमैटोग्राफी ईशान घोष (स्टोलन), प्रोडक्शन एक्रोपोलिस, सुमित बसु, स्निग्धा बसु, रजनीश हेडाओ (अग्नि), एडिटिंग जहान नोबल (सीटीआरएल), बैकग्राउंड स्नेहा खानवलकर (सीटीआरएल), साउंड सुमित बॉब नाथ (स्टोलन), म्यूजिक जस्टिन प्रभाकरन, रोचक कोहली (आप जैसा कोई)। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में इन लोगों ने जीत अपने नाम की और इस अवॉर्ड्स ने टैलेंट को सलाम किया।

सितारों की मौजूदगी

इस अवॉर्ड नाइट में आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत कई बड़े सितारे मौजूद रहे। रेड कार्पेट पर ग्लैमर और मंच पर टैलेंट का संगम देखने को मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।