2025 में OTT प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं की कहानियां ऐसा तूफान लाईं कि पुरुष-प्रधान कंटेंट पीछे छूट गया। ये शोज सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि उन औरतों की सच्ची ताकत की गवाही देते हैं जो अपराध की गहराइयों से लेकर घर की चारदीवारी तक हर जंग लड़ती हैं। साल भर में महिला-केंद्रित सीरीज ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, खासकर माधुरी दीक्षित की 'मिसेज देशपांडे' ने तो कमाल कर दिया। आइए जानते हैं किन सीरीज ने पूरे साल मचाया धमाल।
