2025 OTT के लिए क्राइम थ्रिलर का साल साबित हुआ, जहां कहानीकारों ने समाज के अंधेरे कोने उजागर कर दर्शकों को बांधे रखा। ये हैं टॉप हिंदी सीरीज हैं, जिनकी IMDb रेटिंग्स ने साबित किया कि क्वालिटी कंटेंट ही राज करता है। अगर आपने अभी तक इन्हें मिस किया, तो 2026 की शुरुआत इनसे करें सस्पेंस, ट्विस्ट और दमदार एक्टिंग का कोकटेल इंतजार कर रहा है।
पाताल लोक सीजन 2 लिस्ट की टॉपर में है, जनवरी 2025 में Prime Video पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में जयदीप अहलावत का हाथीराम चौधरी फिर लौटा, तिलोत्तमा शोम और प्रशांत तमांग संग अपना चार्म दिखाया। IMDb 8.2 रेटिंग वाली यह सीरीज करप्शन, जस्टिस और नॉर्थ-ईस्ट के रहस्यों में गोता लगाती है। सीजन 1 की तरह रॉ, रिलेटेबल स्टोरी ने फैंस को फिर दीवाना बना दिया।
ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे: मयूर मोरे और पलक जैसवाल की 6 एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज लव किल्स मई में Sony LIV पर आई। IMDb 8.0 के साथ लव, बैट्रेयल और क्राइम का घालमेल है। इसके साथ ही ब्लैक वारेंट जनवरी में Netflix पर रिलीज हुई जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित 7 एपिसोड्स में बनी हैं। इस सीरीज में जहान कपूर का दमदार रोल दिखाया गया है और इस IMDb ने 7.9 रेटिंग दी है।
द वेकिंग ऑफ अ नेशन मार्च में Sony LIV पर ऐतिहासिक ट्विस्ट के साथ 7.6 रेटिंग बटोरी। इस सीरीज ने कई दिलों पर राज किया। खाकी: द बंगाल चैप्टर Netflix पर मार्च में रिलीज हुई जिसमें 7 एपिसोड्स थे और 7.5 IMDb के साथ बंगाल के क्राइम वर्ल्ड को एक्सप्लोर करती है। डब्बा कार्टल शबाना आजमी स्टारर सीरीज Netflix पर 7 एपिसोड्स के साथ रिलीज हुई जिसे 7.1 रेटिंग मिली। इस सीरीज में डार्क वेब और कार्टल का खतरनाक खेल दिखाया गया है।
इन शोज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन्हें IMDb पर शानदार रेटिंग्स मिलीं। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने इनकी कहानियों, अभिनय और निर्देशन की जमकर तारीफ की। खासकर ‘पाताल लोक 2’ को समाज की सच्चाई को बेबाकी से दिखाने के लिए सराहा गया, वहीं ‘डब्बा कार्टेल’ को उसकी अनोखी कहानी और लोकल टच के लिए खूब पसंद किया गया।