Get App

Diljit Dosanjh Birthday: गुरुद्वारे के कीर्तन से ग्लोबल स्टार बने दिलजीत दोसांझ, जानिए रॉकस्टार के बारे में अनसुनी बातें

Diljit Dosanjh Birthday: पंजाबी संगीत और सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ आज 42वें जन्मदिन पर दुनिया भर के फैंस का प्यार बटोर रहे हैं। 6 जनवरी 1984 को दोसांझ कलां गांव में जन्मे दलजीत सिंह ने सादगी से शुरुआत कर ग्लोबल आइकन बनने का सफर तय किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 1:31 PM
Diljit Dosanjh Birthday: गुरुद्वारे के कीर्तन से ग्लोबल स्टार बने दिलजीत दोसांझ, जानिए रॉकस्टार के बारे में अनसुनी बातें
आज 42वें जन्मदिन पर दुनिया भर का प्यार बटोर रहें हैं सिंगर

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिलजीत का नाम आज भारतीय संगीत और सिनेमा की दुनिया में सबसे बड़े सितारों में शुमार है। लेकिन उनकी यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है गुरुद्वारे में कीर्तन गाने वाले एक साधारण लड़के से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले ग्लोबल स्टार बनने तक।

सादगी भरी शुरुआत और संगीत प्रेम

दिलजीत ने बचपन में स्थानीय गुरुद्वारों में कीर्तन गाकर संगीत सीखा। लोगों की तालियां मिलने से उन्हें अपनी आवाज का जादू पता चला। पहला स्टेज परफॉर्मेंस गांव के कार्यक्रम में मास्टर सलीम से पहले हुआ, जहां उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 2003 में प्रोड्यूसर राजिंदर सिंह के सुझाव पर नाम 'दिलजीत' लिखा जाने लगा। पहले एल्बम 'इश्क दा उड़ा अड़ा' ने पंजाबी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया।

ग्लोबल उपलब्धियां जो रिकॉर्ड बन गईं

दिलजीत मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू पाने वाले पहले पगड़ीधारी सिख बने। 2016 में Wembley Arena को हाउसफुल करने वाले दूसरे पंजाबी आर्टिस्ट बने। 'प्रॉपर पटोला' Vevo पर पहला पंजाबी गाना बनाया और एक ही दिन US के Google, Facebook, Twitter, YouTube, Instagram दफ्तर घूमने वाले पहले साउथ एशियाई का मुकाम हासिल किया। 2020 में टाइम्स स्क्वायर पर पहले पंजाबी सिंगर की तस्वीर वायरल हुई और इसके साथ ही 2013-18 में 9 BritAsia TV अवॉर्ड्स भी जीते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें