Gaurav Khanna की वाइफ को फरहाना फैंस ने 'बार डांसर' बोलकर किया ट्रोल, वायरल डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल!

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी के बाद फरहाना भट्ट का वायरल डांस देख गौरव खन्ना के फैंस ने ट्रोलिंग की, तो अब फरहाना आर्मी ने गौरव की वाइफ आकांक्षा चमोला के पुराने डांस वीडियो पर 'बार डांसर' बोलकर बदला लिया।

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 6:55 PM
Story continues below Advertisement

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बाहर की जंग अभी और गरम हो गई है। शो की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट का सोफे पर चढ़कर ठुमके लगाते वीडियो वायरल होते ही गौरव खन्ना के फैंस ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब गेंद उछली गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला के पाले में। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया, और फरहाना के दीवाने फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी 'बार गर्ल लग रही हो।', 'बार डांसर स्टाइल।', 'ये तो फरहाना से भी आगे निकल गई।'

दरअसल, ये सब तब शुरू हुआ जब बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में फरहाना ने धांसू डांस कर सबको हैरान कर दिया। सोफे पर चढ़कर मूव्स मारते हुए उनका वीडियो वायरल होते ही गौरव के फैंस ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। कुछ ने कहा 'ओवरएक्टिंग', तो कुछ ने 'शोमैनशिप' पर तंज कसे। गौरव खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू में फरहाना और तान्या के डांस पर मजाक उड़ाया था, जिसके बाद फरहाना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन अब रिवेंज लेने का वक्त था। गौरव की वाइफ आकांक्षा का डांस वीडियो सामने आते ही फरहाना आर्मी ने हमला बोल दिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कमेंट्स की भरमार 'चुड़ैल वर्जन तो फरहाना का था, ये तो प्रो लेवल', 'गौरव भाई की वाइफ भी कम नहीं।'

फैंस वार सोशल मीडिया पर छिड़ गया है। गौरव के सपोर्टर्स कह रहे, 'डांस तो हर कोई करता है, ट्रोलिंग बंद करो।', जबकि फरहाना वालों का तर्क- 'जब फरहाना पर किया, अब चिल्लाना क्यों?' बिग बॉस हाउस में गौरव और फरहाना के बीच पहले से टेंशन थी- डांस, क्लैपिंग कंट्रोवर्सी से लेकर फिनाले तक। गौरव ने हाल ही में इंटरव्यू में खुलासा किया कि फरहाना ने उनकी पार्टी स्किप की, और ट्रोल्स ने आकांक्षा को टारगेट किया। लेकिन फरहाना फैंस पीछे हटने वाले नहीं। वीडियो पर लाखों व्यूज हो चुके, मीम्स की बाढ़ आ गई।


बिग बॉस का असली खेल तो बाहर चल रहा। सलमान खान का शो खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स की जंग सोशल मीडिया पर धधक रही। गौरव खन्ना जैसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर की वाइफ तक ट्रोल हो जाएं, ये तो कमाल हो गया। फरहाना की रनर-अप वाली पॉपुलैरिटी ने फैंस को एक्टिवेट कर दिया। अब देखना है, क्या दोनों कैंप्स शांत होंगे या ये ट्रोलिंग का सिलसिला लंबा चलेगा?

I don’t really want to bring this up and wanted to ignore it, but that day Gaurav’s fans were calling Farrhana a bar dancer, an attention seeker, and many other things. What do they have to say about this?

Isn’t this embarrassing?#FarrhanaBhatt #FarrhanaRebellions pic.twitter.com/eHUvRvrXfl

— A

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।