Govinda-Sunita Love Story: पहले हुई तकरार...फिर हुआ आशिकों वाला प्यार, किसी फिल्म से कम नहीं गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी

Govinda-Sunita Love Story: कई दिनों से गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में बनी हुई हैं। सुनीता ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक मांगा है। लेकिन क्या जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था कि सुनीता गोविंदा के प्यार में पागल थी और एक्टर दिन रात लव लेटर लिखा करती थी।

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 5:00 AM
जब गोविंदा के प्यार में पागल सुनीता लिखती थीं लव लेटर

Govinda-Sunita Love Story: बॉलीवुड में कब किसका रिश्ता किससे जुड़ जाए....और कब किसके दिल टूट जाए कुछ पता नहीं चलता है। इन दिनों गोविंदा और सुनीता अपनी शादी आए उतार-चढाव को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। हालांकि कपल के करीबियों ने तलाक न होने की बात कही है। इन सबके बीच चलिए हम आपको गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी बताते हैं। एक वक्त ऐसा भी था कि सुनीता गोविंदा के प्यार में पागल थी और एक्टर दिन रात लव लेटर लिखा करती थी।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

गोविंदा के मामा और सुनीता की बहन की सबसे पहले शादी हुई थी। शादी के बाद सुनीता अपनी बहन के घर खूब आती थी। वहीं गोविंदा अपने मामा के साथ उनके घर में ही रहा करते थे। वह तीन साल तक मामा के घर में रहे थे। यही पर इन दोनों की पहली मुलाकात होती थी। सुनीता और गोविंदा को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार नहीं हुआ था। इनकी लव स्टोरी में किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं है।

एक-दूसरे से करते थे नफरत

सुनीता और गोविंदा शुरुआत में ही एक-दूसरे को जरा भी रास नहीं आते थे। सुनीता ने अपने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि गोविंदा विरार का बिल्कुल देसी लड़का था। वो ठहरी हाई सोसायटी में रहने वाली लड़की ऐश आराम से जीती थी बिना किसी टेंशन के। ऐसे में इनके विचार एक-दूसरे से जरा भी नहीं मिलते थे। ये दोनों आपस में खूब झगड़ा करते थे। गोविंदा को सुनीता का वेस्टर्न ड्रेस और शॉर्ट कपड़े पहनना पसंद नहीं आता था।


धीरे-धीरे से दोनों को हुआ प्यार

गोविंदा और सुनीता में बस एक ही बात सामना थी कि दोनों को डांस से बहुत ज्यादा प्यार था। गोविंदा के मामा दोनों को डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए खूब बढ़ावा देते थे। कई बार फैमिली फंक्शन में डांस कॉम्पिटिशन हुआ तो सुनीता इसमें जीत जाती थी और गोविंदा चिढ़ जाते थे। एक बार तो सुनीता ने बताया था कि गोविंदा को डांस करना उन्होंने ही सिखाया है। आगे चलकर दोनों को एक-दूसरे से प्यार में पढ़ गए।

सुनीता लिखती थी लव लेटर

जब दोनों को प्यार हुआ तो, गोविंदा और सुनीता एक-दूसरे को खूब लव लेटर लिखा करते थे। इन लव लेटर को गोविंदा तक पहुंचाने का काम सुनीता का भाई करता था। एक दिन एक एक लव लेटर, गोविंदा की मां के पास पहुंच गया। इस लेटर में सुनीता ने गोविंदा से शादी करने की बात कही थी। यह बात पूरे घरवालों को पता चल गई। सबको दोनों का रिश्ता कबूल हो गया। 11 मार्च 1987 को ये दोनों ने सात फेरे ले लिए थे। सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे यश और टीना हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।