Sunita Ahuja: 'ओजेम्पिक से चेहरा बिगड़ जाता है', दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट डिबेट और ओजेम्पिक ट्रेंड पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी

Sunita Ahuja Statement: सुनीता आहूजा जो लीजेंड एक्टर गोविंदा की वाइफ हैं वो अपने बेबाक अंदाज के लिए इंडस्ट्री में फेमस हैं। हाल ही सुनीता ने अपने यूट्यूब चैनल पर दर्शकों के साथ बात करते हुए दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट वाले बयान का समर्थन किया और ओजेम्पिक वेट लॉस ट्रेंड पर चेतावनी दी।

अपडेटेड Dec 18, 2025 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
सुनीता आहूजा ने अपने वर्क-लाइफ बैलेंस और वेट लॉस पर विचार साझा किए

मनोरंजन जगत में इन दिनों दो मुद्दे खूब चर्चा में हैं दीपिका पादुकोण का 8 घंटे की शिफ्ट वाला बयान और हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक छाया ओजेम्पिक वेट लॉस ट्रेंड। इन दोनों पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलकर राय दी है।

ओजेम्पिक पर तीखा प्रहार

सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और ब्लंटनेस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वो अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहती नजर आईं कि ओजेम्पिक लेने वालों की शक्ल बिगड़ जाती है और चेहरे की चमक चली जाती है। उन्होंने साफ कहा कि वेट लॉस के लिए शॉर्टकट अपनाने से इंसान अपनी नैचुरल खूबसूरती खो देता है। सुनीता का मानना है कि फिटनेस के लिए मेहनत और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल ही सबसे बेहतर रास्ता है।

दीपिका को सही ठहराया


वहीं दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट वाले बयान पर भी सुनीता ने अपनी राय रखी। दीपिका ने हाल ही में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में भी वर्किंग ऑवर्स तय होने चाहिए और खासकर नई मांओं को सपोर्ट मिलना चाहिए। इस पर सुनीता ने कहा कि हर इंसान को अपने काम और निजी जिंदगी के बीच बैलेंस बनाना चाहिए। उन्होंने माना कि लंबे शूटिंग शेड्यूल से कलाकारों की सेहत और मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है, इसलिए दीपिका की बात में दम है।

जया बच्चन वाली बहस पर दिया जवाब

सुनीता ने इन सब के साथ अपने चैनल पर बात करते हुए जया बच्चन के पैपराजी पर दिए गए कमेंट्स पर भी चर्चा की और कहा कि हर सेलिब्रिटी को अपनी प्राइवेसी का अधिकार है। उन्होंने फैंस को समझाया कि स्टार्स भी इंसान हैं और उन्हें भी स्पेस चाहिए। सुनीता ने हंसते हुए कहा, "हर किसी की अपनी सोच है। जया जी बड़ी हैं, उन्हें इरिटेशन होता होगा। मैं तो मस्ती करती रहती हूं। सुबह उठो और जिंदगी एंजॉय करो!"

मनोरंजन जगत में सुनीता आहूजा की राय इसलिए खास मानी जाती है क्योंकि वह इंडस्ट्री का हिस्सा होते हुए भी हमेशा आम दर्शकों की तरह सोच रखती हैं। उनकी बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।