बॉलीवुड के सदाबहार हीरो गोविंदा की पत्नी सुनिता अहूजा ने आखिरकार साल भर से चली आ रही अफेयर की अफवाहों पर खुलकर बोल दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कबूल किया कि 2025 उनके लिए बेहद कठिन साल रहा, क्योंकि हर तरफ उनके पति की किसी लड़की के साथ नजदीकी की चर्चाएं थीं। लेकिन सुनिता ने साफ शब्दों में कहा, "वो कोई एक्ट्रेस नहीं है, क्योंकि एक्ट्रेस ऐसी गलतियां नहीं करतीं। वो गोविंदा से प्यार नहीं करती, बस उसके पैसे चाहती है।" यह बयान सुनते ही फैंस हैरान रह गए, जो कभी इस कपल को परफेक्ट जोड़ी मानते थे।
