नीम करौली बाबा की फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार! धुआंधार कमाई का नया आंकड़ा पहुंचा 150 करोड़ के पार

Hanuman Ansh box office: सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार के बाद फिल्म ने दर्शकों की जुबानी तारीफ के दम पर जबरदस्त पकड़ बनाई और अब इसकी कमाई 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 12:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

फेसम और पूजनीय आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस स्प्रिचुअल फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में अपनी कमाई का आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है। शुरुआती हफ्तों में सुस्त शुरुआत करने के बाद फिल्म ने माउथ पब्लिसिटी के दम पर जबर्दस्त सफलता पाई है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 156 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई

बॉक्स ऑफिस डेटा और ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 156.63 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। शुरुआत में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही और पहले दो हफ्तों में इसने बेहद मामूली कलेक्शन दर्ज किया था। दर्शकों से मिली जबरदस्त तारीफ और बाबा नीम करौली के प्रति लोगों की अपार आस्था के चलते तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म के बिजनेस में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।


क्या है फिल्म हनुमान अंश की कहानी?

इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक इमोशनल और स्प्रिचुअल यात्रा पर फोकस है। फिल्म की कहानी एक छोटे बच्चे लक्ष्मीनारायण से शुरू होती है, जिसकी मां का आकस्मिक निधन हो चुका है। शोक की इस घड़ी में वह बच्चा अपनी आगे की यात्रा में ईश्वर की तलाश और जीवन, मृत्यु और मानवीय दुखों के उत्तर पाने के लिए वह एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है।

उत्तर भारत के अलग अलग हिस्सों की यात्रा करते हुए और गहन साधना के बाद वह बालक श्रद्धेय संत नीम करौली बाबा के रूप में विख्यात हो जाता है। फिल्म में बाबा के प्रेम, सेवा, करुणा और निस्वार्थ भक्ति के उन उपदेशों से जुड़ी कहानियों पर फोकस किया गया है जिन्होंने देश-विदेश के अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ और बदला है।

महज 2 करोड़ के बजट में बनी, अब 11 सितंबर को होगी ग्लोबल रिलीज

हनुमान अंश अपनी निर्माण लागत के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के लिहाज से हाल के वर्षों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। इस फिल्म को सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म की प्रोड्यूसर्स टीम में रागिनी एस, नम्रता सिंह, अनुप्रिया नागर और विशाल चतुर्वेदी शामिल हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका शोभिनव सत्या ने निभाई है। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास जैसे कलाकारों ने भी अहर रोल निभाए हैं। भारत में मिली रिकॉर्डतोड़ सफलता को देखते हुए मशहूर प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन के अधिकार हासिल कर लिए हैं। अब यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय सिनेमाघरों में ग्लोबल रिलीज की जाएगी।

Mirzapur box office collection: OTT के बाद थिएटर में भी छाया Mirzapur, चार दिनों की कमाई ने मेकर्स को किया मालामाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।