Hanuman Ansh Box office collection: 'दृश्यम 3' भी नहीं लगा पाई 'हनुमान अंश' पर ब्रेक, 57वें दिन नीम करौली बाबा की फिल्म ने की इतनी कमाई

Hanuman Ansh Box office collection: 2 अक्टूबर को अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई। इस फिल्म के आने के बाद उम्मीद थी कि 'हनुमान अंश' की कमाई पर गहरा असर देखने को मिलेगा। लेकिन इसके उल्ट फिल्म ने अपने 57वें दिन 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया है।

अपडेटेड Oct 03, 2026 पर 9:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' एक बायोपिक और भक्ति-भाव वाली ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है।

Hanuman Ansh Box office collection: विशाल चतुर्वेदी की डायरेक्ट की गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹319.73 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इसका इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 377.66 करोड़ हो गया है। 2 अक्टूबर को अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज होने के बाद भी इसकी कमाई में खास असर देखने को नहीं मिला है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को जहां हनुमान अंश ने 2.90 करोड़ रुपए कमाए थे, तो वहीं शुक्रवार को भी फिल्म दो करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। 57वें दिन हनुमान अंश ने 2.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 57 दिनों में मूवी की कमाई 319.73 करोड़ नेट और 377.66 करोड़ ग्रॉस पहुंच चुकी है।

Sacnilk के अनुसार 56वें ​​दिन 'हनुमान अंश' ने 4,345 शो में ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई की थी। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹374.80 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹317.33 करोड़ था। विदेशों में फिल्म ने 56वें ​​दिन ₹0.10 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹39.20 करोड़ हो गया था।


इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹414.00 करोड़ तक जा पहुंचा है। कई हफ्तों के दौरान 'हनुमान अंश' के कलेक्शन के आंकड़े भारतीय सिनेमा की एक बड़ी तस्वीर दिखाते हैं और यह बताते हैं कि कैसे यह फिल्म एक गेम-चेंजर साबित हुई।

शुरुआत में इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या बहुत ज़्यादा नहीं थी। लेकिन जिन लोगों ने इसे देखा, उन्होंने इसकी तारीफ की और दूसरों को भी बताया। फिल्म का विषय भी इसे एक खास तरह के दर्शक वर्ग से जोड़ता है। भारत और विदेशों में नीम करौली बाबा के बहुत सारे अनुयायी हैं। उनके जीवन पर बनी फिल्म ऐसे दर्शकों को भी आकर्षित कर सकती है जो शायद आम बॉलीवुड फिल्में नियमित रूप से नहीं देखते।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' एक बायोपिक और भक्ति-भाव वाली ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित है। फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।