Hanuman Ansh Movie: मुंबई के बांद्रा स्थित देश के मशहूर सिनेमा हॉल 'गायटी-गैलेक्सी' के अचानक बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चर्चित 'हनुमान अंश' का शो रद्द करते ही थिएटर बंद हो गया। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हनुमान अंश फिल्म हटाई थिएटर बंद। मुंबई के Gaiety Galaxy सिनेमा के साथ यही हुआ है। थिएटर में हनुमान अंश चल रही थी थिएटर वालो ने बिना बताए फिल्म हटा दी और सिनेमा का हाल किराए पर दे दिया।" इस खबर के बाद लोग अब 'हनुमान अंश' फिल्म का वो सीन याद कर रहे है जब बाबा नीम करौली को ट्रेन से उतार दिया जाता है और ट्रेन रुक जाती है।
